➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️
00:00 बाँजफल
बिंग, सूला और फ़्लॉप साँय-साँय जंगल में "आय स्पाय" खेल रहे हैं। पतझड़ का मौसम है और स्पाय करने के लिए बहुत सारी पतझड़ु चीज़ें हैं। उन्हें कुछ बाँजफल मिलते हैं और वे उन्हें इकट्ठा कर के गिनना शुरू करते हैं। लेकिन जब बाँजफल गायब होने लगते हैं, तो यह पता लगाने के लिए कि वे कहाँ जा रहे हैं, उन्हें चुहिया जैसे चुप रहना होगा!
06:33 छुपन छुपाई
बिंग क्रेश में सूला, पैंडो और कोको के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा है। सभी बच्चे खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन बिंग खेल जीतने की उम्मीद में सू-सू रोके रखने का फैसला करता है। खेल फिर से शुरू होता है और सभी बच्चे छिप जाते हैं लेकिन क्या बिंग अपनी सू-सू रोक पाएगा या वह खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ेगा...
13:06 वू वू
नाश्ते का समय हो गया है! बिंग अपनी तेज़ चलने वाली कार से खेल रहा होता है जब गलती से वे दोनों क्रिस्पो को रसोई की ज़मीन पर गिरा देते हैं और कर देते हैं फैलू। बिंग और फ़्लॉप वू वू की मदद से उन्हें साफ़ करते हैं, और तभी अचानक बिंग की कार गलती से क्रिस्पो के साथ वू वू के पेट में चली जाती है!
19:39 भऊ
कोको और बिंग एक-दूसरे को बड़ा भऊ करके सरप्राइज़ कर रहे हैं। वे फ़्लॉप को बड़ा भऊ करते हैं जिससे चौंक कर वह पज़ल के टुकड़े नीचे गिरा देता है। बिंग चार्ली को अपने प्रैम में सोता हुआ देखता है और उसे भी बड़ा भऊ कर देता है। पर चार्ली को बड़ा भऊ बिलकुल भी नहीं पसंद ...
26:12 बड़े बूट
डन डन डन! बिंग और सूला जायंट हैं! वे पार्क में अपने बड़े बरसाती बूट पहने पडल में छप-छपाक कर रहे हैं, और खेलते हुए, वे और बड़े पडल की तलाश करते हैं। बिंग को एक बहुत बड़ा पडल मिलता है और वह उसमें कूद पड़ता है, पर तभी वह कीचड़ में फिसल जाता है और पूरा भीग जाता है। उसे गीला और गंदा होना अच्छा नहीं लगता, पर तभी आमा एक जायंट शावर और यमी गाजरी बेगल के साथ उसकी मदद के लिए आती है।
32:45 खोना
बिंग और हॉपिटी वूश, पार्क में इतना मज़ा कर रहे हैं कि बिंग को एक बड़ी सी, बदबूदार डॉगी की पॉटी दिखाई नहीं देती और उसका पैर सीधे उस पर जा पड़ता है! फ़्लॉप सफ़ाई के लिए बिंग को आमा के घर तक पहुँचने में मदद करता है, और तभी बिंग को एहसास होता है कि उसने हॉपिटी को पीछे छोड़ दिया है। क्या बिंग ध्याऽऽऽऽन लगा कर याद कर पाएगा कि हॉपिटी कहाँ है?
39:18 ब्लॉक
बिंग अपने इंदिधनुष ब्लॉक से अपना टावर बना रहा है और इसे अपने जितना ऊँचा बनाना चाहता है। लेकिन जब कोको आती है और अपने इंद्रधनुष के लिए ब्लॉक चाहती है और चार्ली लाल ब्लॉक के साथ खेलना चाहता है, तो उन सभी को एक साथ खेलने के लिए एक नया खेल ढूंढना होगा।
45:51 लंचबॉक्स
बिंग, पैंडो और सूला, आमा के क्रेश में मैच-मैच खेल रहे हैं। जब लंच का समय होता है, बिंग पैंडो और सूला को अपना नया हॉपिटी वूश लंचबॉक्स दिखाता है! लेकिन... पैंडो के पास भी बिल्कुल वैसा ही है - मैच! पहले तो मैच करने में मजा आता है, लेकिन फिर, बिंग और पैंडो का लंचबॉक्स अदला-बदली हो जाता है और दोनों को गलत लंच मिलता है।
52:24 गुडबाय कहना
जब आमा सूला को घर ले जाने के लिए आती है तब बिंग और सूला गुडबाय नहीं कहना चाहते, इसलिए वे सूला के चमकीले जूते छिपाने का फैसला करते हैं ताकि वह घर न जा सके। बिंग एक जूते को टॉयलेट में छिपा देता है लेकिन वह पूरी तरह से गीला हो जाता है, जिससे सूला परेशान हो जाती है और उनका गुड-बाय बैड-बाय में बदल जाता है। क्या बिंग बैड-बाय को वापस गुड-बाय में बदलने का कोई तरीका खोज सकता है?
58:57 सरप्राइज़ मशीन
बिंग और सूला आज पैजेट की दुकान में हैं जब उन्हें नई सरप्राइज़ मशीन दिखती है। फ़्लॉप बिंग और सूला को नई सरप्राइज़ मशीन आज़माने देने के लिए मान जाता है। सूला ने फैसला किया कि उसे चांदी वाला गैंडा चाहिए और बिंग ने नारंगी वाला लेने का मन बनाया। क्या उन दोनों को वह खिलौना मिलेगा जो वे चाहते हैं?
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून
*****
बिंग से संबंधित और देखें::
▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes
▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil...
▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories
▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits
#बिंगहिन्दी
#बिंगएपिसोड
#storiesinhindi
#binginhindi
*****
बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है।
बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है।
बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है।
➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com
➡️ Instagram: / bingbunny
➡️ Facebook: / bingbunny
© ACAMAR FILMS LIMITED
Информация по комментариям в разработке