भावार्थ – हे शिव! मोहान्धकारका नाश करनेके लिये आप साक्षात् सूर्य हैं। हे हर! हे रुद्र ! हे शरण्य! हे लोकाभिराम! आप मेरा शोक हरण करनेवाले हैं, आपके मस्तकपर द्वितीयाका बाल-चन्द्र शोभा पा रहा है, आपके बड़े-16 नेत्र कमलके समान हैं। आप सौ करोड़ कामदेवके समान सुन्दरताके भण्डार हैं ॥ १ ॥ आपकी सुन्दर मूर्ति शंख, कुन्द, चन्द्रमा और कपूरके समान शुभ्रवर्ण है; करोड़ों मध्याह्नके सूर्योंके समान आपके शरीरका तेज झलमला रहा है;
समस्त शरीरमें भस्म लगी हुई है। आधे अंगमें हिमाचल- कन्या पार्वतीजी शोभित हो रही हैं; साँपों और नर-कपालोंकी माला आपके गलेमें विराज रही है ।॥ २ ॥ मस्तकपर बिजलीके समान चमकते हुए पिंगलवर्ण जटाजूटका मुकुट है तथा भगवान् श्रीहरिके चरणोंसे पवित्र हुई गंगाजीका श्रेष्ठ जल शोभित है। कानों में कुंडल हैं; कण्ठमें हलाहल विष झलक रहा है; ऐसे करुणाकन्द सच्चिदानन्दस्वरूप, अवधूतवेश भगवान् शिवजीकी मैं वन्दना करता हूँ ॥ ३ ॥ आपके करकमलों में शूल, बाण, धनुष और तलवार है; शत्रुरूपी वनको भस्म करनेके लिये आप अग्निके समान हैं। बैल आपकी सवारी है। बाघ और हाथीका चमड़ा आप शरीरमें लपेटे हुए हैं। आप विज्ञानघन हैं यानी आपके ज्ञानमें कहीं कभी अवकाश नहीं है तथा आप सिद्ध, देव, मुनि, मनुष्य आदिके द्वारा सेवित हैं ॥ ४ ॥ आप ताण्डव नृत्य करते हुए सुन्दर डमरूको डिमडिम-डिमडिम बजाते हैं, देखने में अशुभरूप प्रतीत होनेपर भी आप कल्याणकी खानि हैं। महाप्रलयके समय आप सारे ब्रह्माण्डको भस्म कर डालते हैं, कैलास आपका भवन है और काशी में आप आसन लगाये रहते हैं ॥ ५ ॥ आप तत्त्वके जाननेवाले हैं, सर्वज्ञ हैं, यज्ञोंके स्वामी हैं, विभु (व्यापक) हैं, सदा अपने स्वरूपमें स्थित रहते हैं । हे पुरारि ! यह सारा विश्व आपके ही अंशसे उत्पन्न है। ब्रह्मा, इन्द्र, चन्द्र, सूर्य, वरुण, अग्नि, आठ वसु, उनचास मरुत् और यम आपके चरणोंकी पूजा करनेसे ही सर्वाधिकारी बने हैं ॥ ६ ॥ आप कलारहित हैं, उपाधिरहित हैं, निर्गुण हैं, निर्लेप हैं, परब्रह्म हैं। कर्म-पथमें एक ही हैं, जन्मरहित और निर्विकार हैं। सारा विश्व आपकी ही मूर्ति है, आपका रूप बड़ा उग्र होनेपर भी आप मंगलमय हैं, आप देवताओंके स्वामी हैं, सर्वव्यापी हैं, संहारकर्ता होते हुए भी सबका उपकार करनेवाले हैं ॥ ७ ॥ हे शिव! आप जिसपर अनुकूल होते हैं उसको ज्ञान, वैराग्य, धन- धर्म, कैवल्य-सुख (मोक्ष) और सुन्दर सौभाग्य आदि सब सहज ही मिल जाते हैं; तो भी खेद है कि मूर्ख मनुष्य आपकी चरणसेवासे मुँह मोड़कर संसारके विकट पथपर इधर-उधर भटकते फिरते हैं ॥ ८ ॥ हे शम्भो ! हे कामानि । मैं नष्ट बुद्धि, अत्यन्त दुष्ट, कष्टोंमें पड़ा हुआ, दुःखी तुलसीदास आ आया हूँ; आप मुझे श्रीरामके चरणारविन्दमें ऐसी अनन्य एवं अटल भ जिससे भेदरूप मायाका नाश हो जाय ॥ ९ ॥
Информация по комментариям в разработке