Logo video2dn
  • Сохранить видео с ютуба
  • Категории
    • Музыка
    • Кино и Анимация
    • Автомобили
    • Животные
    • Спорт
    • Путешествия
    • Игры
    • Люди и Блоги
    • Юмор
    • Развлечения
    • Новости и Политика
    • Howto и Стиль
    • Diy своими руками
    • Образование
    • Наука и Технологии
    • Некоммерческие Организации
  • О сайте

Скачать или смотреть Bhunda Mahayagya, Rohru, Shimla

  • Hills Creative Eye
  • 2025-01-05
  • 14462
Bhunda Mahayagya, Rohru, Shimla
  • ok logo

Скачать Bhunda Mahayagya, Rohru, Shimla бесплатно в качестве 4к (2к / 1080p)

У нас вы можете скачать бесплатно Bhunda Mahayagya, Rohru, Shimla или посмотреть видео с ютуба в максимальном доступном качестве.

Для скачивания выберите вариант из формы ниже:

  • Информация по загрузке:

Cкачать музыку Bhunda Mahayagya, Rohru, Shimla бесплатно в формате MP3:

Если иконки загрузки не отобразились, ПОЖАЛУЙСТА, НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если у вас возникли трудности с загрузкой, пожалуйста, свяжитесь с нами по контактам, указанным в нижней части страницы.
Спасибо за использование сервиса video2dn.com

Описание к видео Bhunda Mahayagya, Rohru, Shimla

देवभूमि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं का प्रदेश है यहां कई तरह देव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता उनमें से एक है भुंडा महायज्ञ।
जो वर्ष 2025 में शिमला जिले की शांत और सुरम्य स्पैल घाटी स्थित दलगांव जहां मनाया गया। भुंडा केवल एक पर्व नहीं है, यह परंपरा, भक्ति और समुदाय का एक भव्य और दुर्लभ संगम है। भुंडा महायज्ञ इस क्षेत्र के इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर में गहरे से जुड़ा हुआ है। जैसे कुंभ मेला हर 12 वर्षों में होता है, वैसे ही भुंडा महायज्ञ भी विरले अंतरालों पर आयोजित किया जाता है।
भुंडा महायज्ञ में विभिन्न स्थानीय देवताओं का संगम होता है, जो प्रत्येक गांव या क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस उत्सव का केंद्र देवता बकरालू (दलगांव) हैं, जो स्पैल घाटी के प्रमुख देवता हैं, उनके साथ देवता बोंद्रा (कुई), देवता महेश्वर (पुजारली) और देवता मोरीश/महर्षि भी आते हैं, जो कोटखाई और रंटाड़ी नामक क्षेत्रों से होते हैं। ये लोक देवता यहां की देवभूमि के रक्षक और संरक्षक माने जाते हैं, और इनका आह्वान स्थानीय समुदाय को आशीर्वाद देने के लिए किया जाता है
इस यज्ञ में एक महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान शिखा फेर है, जो दूसरे दिन होता है, जिसमें क्षेत्र और लोगों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं और आशीर्वाद दिए जाते हैं। ये अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ किए जाते हैं, जो स्पैल के लोगों और लोक देवताओं के बीच प्राचीन संबंधों को दर्शाते हैं और हर एक अर्पण इस विश्वास के साथ किया जाता है कि यह स्थानीय समुदाय को किसी भी हानि या अहित से बचाएगा।

भूनडा को लेकर कई तरह की कहानियां है जिसमें से एक है कि 'बेड़ा पतंग गंधर्व समुदाय की अप्सरा प्रमद्वारा के पुत्र हैं, लेकिन भृगु ऋषि से इन्हें श्राप मिला था. श्राप मिलने के बाद ये सर्प योनि में चले गए थे. सर्प योनि में जाने में उन्होने लोगों को सताना शुरू कर दिया और परशुराम जी ने इनका बध किया था, लेकिन परशुराम जी से इन्होंने एक वचन लिया था कि जब कभी भी भुंडा का आयोजन होगा तो उनके कुल की पूजा की जाएगी. सर्प आकार के रस्से पर बेड़ा घाटी को पार करेगे. तब से लेकर अब तक भुंडा में बेडा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।

बेड़ा अनुष्ठान-भुंडा महायज्ञ का प्रमुख आकर्षण होता है जिसमें एक व्यक्ति एक ऊंची ढलान से नीचे की ओर फिसलता है। हालांकि कालांतर में यह अनुष्ठान नरमेध या नरबलि के स्वरूप में मनाया जाता था, परंतु वर्तमान समय में इसे केवल एक प्रतीकात्मक स्वरूप में ही प्रस्तुत किया जाता है। करीब 8 बार बेड़े की रस्म पूरी कर चुके सूरत राम ने 70 साल की उम्र में 9वीं बार ये रस्म पूरी की।उम्र के इस पढाव में यह उनके जीवन का अंतिम कार्यक्रम रहेगा। भले ही दुनिया के लिए वह इस अनुष्ठान के नायक है, लेकिन उनके लिए यह खानदानी परंपरा है।
4 जनवरी को बेड़ा रस्म देखने के लिए सुबह करीब 7 बजे ही आयोजन स्थल पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था और तकरीबन डेढ़ बजे रस्सी को एक छोर से दूसरे छोर तक बांधना शुरू किया गया लेकिन कुछ देर बाद अचानक ही बीच से रस्सा टूट गया जिसके बाद लोगों के बीच में किसी बड़े अपशगुन को लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी। और फिर कुछ देर के बाद रस्सी बांधने की दूरी को कम किया गया । शाम करीब 5 बजे देवताओं के रथ के साथ झूमते हुए लोग आयोजन स्थल तक पहुंचे जिसके बाद पौने 6 बजे के करीब बेड़ा रस्म की गई लेकिन जैसे ही सूरत राम को एक छोर से छोड़ा गया तो रस्सी के बिल्कुल बीच में पहुंचते है वो वहीं पर रुक गए जिसके बाद रस्सी की मदद से उन्हें दूसरी ओर खींचा गया है और बेड़ा रस्म को पूरा किया गया।



बताया जाता है कि भुंडा को मनाने की परंपरा कुल्लू के निरमंड से हुई थी, लेकिन इसके बाद इसका प्रचलन शिमला में भी शुरू हुआ है. डॉ. भवानी के मुताबिक, 'भुंडा महायज्ञ की परम्परा कहां से और कब आरम्भ हुई यह तथ्य बहुत ही रोचक है. ये महायज्ञ पौराणिक और वैदिक है. इस महायज्ञ की परम्परा का आरम्भ मंडी जिले में स्थित करसोग में काव नाम स्थान से शुरु हुआ था. सबसे पहले भूंडा महायज्ञ यहीं मनाया गया था, जिसके अवशेष आज भी कामाक्षा माता मन्दिर, काव में उपलब्ध हैं. काव के बाद ममेल, जिला मण्डी, निरथ, दत्तनगर, जिला शिमला में भुंडा महायज्ञ को मनाया गया था. इसके पश्चात जिला कुल्लू के निरमंड में इस महायज्ञ को मनाया गया.'

शिमला जिले में यह परम्परा कैसे पहुंची, यह भी एक रोचक तथ्य है. वृद्धजनों के अनुसार जब निरमंड में महायज्ञ हुआ था तो उस समय वहां पर भुंडा में प्रयोग किए जाने वाला रस्सा टूट गया था, इसका टूटा हुआ टुकड़ा मुराल पर्वत को पार करते हुए शिमला जिले के गांव नड़ला में बिजली की तरह गिरा. स्थानीय लोग इससे भयभीत हुए और उन्होंने अपने कुल देवता की आराधना की. नड़ला के देवता ने लोगों को सलाह दी कि ये रस्सा उनके गुरु परशुराम का है. अत: इसकी पूजा की जाए तब से लेकर शिमला में भुंडा का आयोजन होने लगा.

Комментарии

Информация по комментариям в разработке

Похожие видео

  • भुण्डा महायज्ञ part 2 शिखा फेर
    भुण्डा महायज्ञ part 2 शिखा फेर
    1 год назад
  • Himachal Pradesh News Today | HP News 4 March 2026 | HP News Today | Himachal School News
    Himachal Pradesh News Today | HP News 4 March 2026 | HP News Today | Himachal School News
    2 часа назад
  • Bhunda Mahayagya 2025 Song by Mohan Singh Chauhan || Official video
    Bhunda Mahayagya 2025 Song by Mohan Singh Chauhan || Official video
    1 год назад
  • Сухопутная операция началась! / Рекордная потеря территорий
    Сухопутная операция началась! / Рекордная потеря территорий
    10 часов назад
  • Starting of BHUNDA festival in village Dalgaon,spail,(pabbar river valley)after 39 years PART -1
    Starting of BHUNDA festival in village Dalgaon,spail,(pabbar river valley)after 39 years PART -1
    1 год назад
  • 😂КАДЫРОВЦЫ СБЕЖАЛИ! Муслим Чеберлоевский о реальном ПОЗОРЕ Кадрырова в Украине
    😂КАДЫРОВЦЫ СБЕЖАЛИ! Муслим Чеберлоевский о реальном ПОЗОРЕ Кадрырова в Украине
    8 часов назад
  • BHUNDA MAHAYAGYA 2025 - Once in 40 years experience | HRTC Rohru x Himbus
    BHUNDA MAHAYAGYA 2025 - Once in 40 years experience | HRTC Rohru x Himbus
    1 год назад
  • Иран. Адская война вместо блицкрига
    Иран. Адская война вместо блицкрига
    8 часов назад
  • Mujre Ra Maza - Manoj Ganete & @dikshuthakurmusic  | @PahadoReGeet
    Mujre Ra Maza - Manoj Ganete & @dikshuthakurmusic | @PahadoReGeet
    1 год назад
  • 11 ядерных бомб Ирана. Землетрясение в Сочи. Самолет загорелся в Москве. Цены на нефть | ВОЗДУХ
    11 ядерных бомб Ирана. Землетрясение в Сочи. Самолет загорелся в Москве. Цены на нефть | ВОЗДУХ
    12 часов назад
  • Bhunda Mahayagya 2025 चालीस साल बाद रोहड़ू में भुंडा महायज्ञ का आयोजन
    Bhunda Mahayagya 2025 चालीस साल बाद रोहड़ू में भुंडा महायज्ञ का आयोजन
    1 год назад
  • भुण्डा महायज्ञ दलगांव
    भुण्डा महायज्ञ दलगांव
    1 год назад
  • Каков Будет Финал Для России • Скотт Риттер
    Каков Будет Финал Для России • Скотт Риттер
    12 часов назад
  • शांत गुडारु महाराज गवास 2024 by Mohan Singh Chauhan | New Pahari Song 2024
    शांत गुडारु महाराज गवास 2024 by Mohan Singh Chauhan | New Pahari Song 2024
    1 год назад
  • शिखा फेर भुंडा महायज्ञ 2025 || spail bhunda devta shab bakralu , maheshwar, bondra #rohru ❤️
    शिखा फेर भुंडा महायज्ञ 2025 || spail bhunda devta shab bakralu , maheshwar, bondra #rohru ❤️
    1 год назад
  • Боюсь все уже поняли какие мы с тобой
    Боюсь все уже поняли какие мы с тобой "НАДЕЖНЫЕ" ПАРТНЕРЫ
    9 часов назад
  • Tapa Tap Mashup || Latest Pahari Video Song || Diwan Siwan || Kj Music || New Song 2024
    Tapa Tap Mashup || Latest Pahari Video Song || Diwan Siwan || Kj Music || New Song 2024
    1 год назад
  • Rohru pratishtha //  देवता शिकडू महाराज 👏🏻के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा का पहला दिन // Himachali
    Rohru pratishtha // देवता शिकडू महाराज 👏🏻के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा का पहला दिन // Himachali
    1 год назад
  • Дуглас Макгрегор: Новый мир — Иран побеждает, Израиль на грани
    Дуглас Макгрегор: Новый мир — Иран побеждает, Израиль на грани
    11 часов назад
  • बड़ा देवता विष्णु मतलोडा जी के साथ अंतिम मंडी जेलब में देवलु नाटी करते हुए ||
    बड़ा देवता विष्णु मतलोडा जी के साथ अंतिम मंडी जेलब में देवलु नाटी करते हुए ||
    8 дней назад
  • О нас
  • Контакты
  • Отказ от ответственности - Disclaimer
  • Условия использования сайта - TOS
  • Политика конфиденциальности

video2dn Copyright © 2023 - 2025

Контакты для правообладателей video2contact@gmail.com