Jodhpur History: एक सिनेमा इतिहास जो मिट गया। #chauthapaya #cinemahalls #multiplex #ott #heritage
Jodhpur सिर्फ राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी और दूसरा बड़ा शहर ही नहीं है, बल्कि इसमें समाया है एक ऐसा स्वर्णिम इतिहास जो आज भी देखने-सुनने वाले को सराबोर कर देता है। उत्साह और जिज्ञासा से भर देता है यहां की सांस्कृतिक Heritgage को लेकर , लेकिन समय के साथ यह शहर भी ऐसा बदला है कि अब यह न सिर्फ Metro City के रूप में उभर रहा है, बल्कि यहां की प्राचीन संस्कृति और इतिहास पर #Modernisation का रंग चढ़ता जा रहा है। इस आधुनिकता का शिकार यहां के प्राचीन Cinema Halls भी रहे हैं, जिन्होंने Indian Cinema के बढ़ते कदमों के साथ कदमताल की।
जिस दौर में देश में मूक फिल्मों का प्रदर्शन शुरू हुआ, उसी दौर में Jodhpur में भी सिनेमा घर में इन फिल्मों का प्रदर्शन होता था। जोधपुर के हृदय स्थल Sojati Gate के पास स्थित सूरतसिंह जी की कोठी में सम्भवतः शहर का पहला सिनेमाघर चलता था। इसके बाद कंटालिया सिनेमा घर का नाम आता है। फिर तो चित्रा और स्टेडियम सिनेमा आजादी के बाद के आधुनिक सिनेमा हॉल बन गए थे। देखा जाए तो आनन्द, मिनर्वा और ओलम्पिक सिनेमा हॉल शहर के पुराने सिनेमा घरों में शुमार रहे हैं और यहां देश की लगभग सभी Block Buster फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है। इनके बाद कोहिनूर, कल्पतरू, दर्पण, नसरानी, गिरधर मंदिर और न्यू कोहिनूर जैसे सिनमाघर भी बने, लेकिन आज इनमें से शहर का पहला Duel Screen हॉल न्यू कोहिनूर ही बचा है। कई पुराने सिनेमाघर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में तब्दील हो गए हैं तो कुछेक में मॉल्स के साथ Multiplexs ने जगह ले ली है, लेकिन जो खत्म हो गया…वो था सिनेमा का सामूहिक अनुभव।
जोधपुर में सिनेमा सिर्फ फिल्म नहीं था…वो शहर की धड़कन था…वो संस्कृति थी…वो पहचान थी…और वो यादें थीं…जो आज भी ज़िंदा हैं…।
About this Video :
🎬 1939 में स्टेडियम सिनेमा की शुरुआत
🎥 चित्रा, लक्ष्मी टॉकीज, ओलंपिक, चारभुजा, दर्पण, मिनर्वा जैसे ऐतिहासिक सिनेमा हॉल
🏛️ सिंगल-स्क्रीन संस्कृति का स्वर्ण युग
📉 सिनेमा हॉलों का पतन
🎞️ मल्टीप्लेक्स युग का उदय
यह वीडियो सिर्फ इतिहास नहीं, जोधपुर की सांस्कृतिक स्मृति है। ये आपकी कहानी है।
ये भारत की सिनेमा संस्कृति की कहानी है। वीडियो अच्छा लगा हो तो इसे Like & Share जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना भी नहीं भूलें।
🔑 KeyWords-
Jodhpur History, Cinema Halls, Heritage, Cultural History, Indian Cinema, Multiplexs, OTT, Metro City, Stadium Cinema, Chitra, Minerva, Old Cinema Halls of Jodhpur, Multiplex Vs Single Screen, Cinema History, Old Theaters, Rajasthan Heritage, Cinema Culture, Lost Heritage, Chautha Paya, Suresh Vyas,
#jodhpurhistory #cinemahalls #heritage #culturalhistory #indiancinema #multiplex #ott #metrocity #chitra #minerva #multiplexentertainment #cinemahistory #rajasthanheritage #cinemaculture #lostheritage #chauthapaya #sureshvyas
Suresh Vyas,
chauthapay@gmail.com
Информация по комментариям в разработке