भारत के गांव सिर्फ़ भौगोलिक इकाई नहीं हैं यही भारत की आत्मा हैं यहीं से देश की अर्थव्यवस्था की जड़ें शुरू होती हैं और यहीं से संस्कृति भी चलती है और सही मायनों में लोकतंत्र भी.. आज जब भारत 21वीं सदी की तेज़ आर्थिक रफ्तार की ओर बढ़ रहा है तो यह सवाल भी उतना ही महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या गांव भी उसी रफ्तार से बदल रहे हैं पिछले कुछ वर्षों में सरकार की कई बड़ी योजनाएँ जैसे ग्रामीण रोजगार, ग्रामीण आवास, महिला स्वयं सहायता समूह, डिजिटल वित्त और स्थानीय शासन सुधार इन सबने मिलकर गांवों की तस्वीर बदलने की कोशिश की है और इसी दिशा में 2026-27 का केंद्रीय बजट भी एक बड़ा संकेत देता दिखाई देता है कि भारत का विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि गांव भी उसी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे आज देश भर में लगभग 90 लाख स्वयं सहायता समूहों का एक विशाल नेटवर्क खड़ा हो चुका है जिनसे करीब 9 करोड़ महिलाएँ जुड़ी हुई हैं इन समूहों को लाखों करोड़ रुपये का बैंक क्रेडिट मिला है और “लखपति दीदी” जैसी पहल ने ग्रामीण महिला उद्यमिता को एक नई पहचान दी है यानी गांव अब सिर्फ विकास के लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की यात्रा के सक्रिय भागीदार बनते दिखाई दे रहे हैं इसी के साथ ग्रामीण आवास, रोजगार, बुनियादी ढांचे और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़े बजटीय प्रावधान भी गांवों की अर्थव्यवस्था को एक नई गति देने की कोशिश करते दिखाई देते हैं ऐसे में, सवाल यह है कि क्या यह बदलाव सिर्फ योजनाओं तक सीमित है या फिर यह वास्तव में ग्रामीण भारत के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को बदलने की दिशा में एक बड़े परिवर्तन का संकेत है इन्हीं सवालों को समझने के लिए आज हमारे साथ चार खास मेहमान हैं जो नीति निर्माण प्रशासन और अकादमिक शोध तीनों पहलुओं से ग्रामीण भारत के बदलते स्वरूप को समझने में हमारी मदद करेंगे ।
Anchor:- Preeti Singh
Producer:- Sagheer Ahmad
Guest Coordinator:- Deepti Vashisht, Vinod Kumar Singh, Paras Kandpal
Guests:-
1. Smriti Sharan, Joint Secretary, National Rural Livelihood Mission (NRLM), Ministry of Rural Development
स्मृति शरण, संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
2. Amit Shukla, Joint Secretary, Rural Housing, Ministry of Rural Development
अमित शुक्ला, संयुक्त सचिव, ग्रामीण आवास, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
3. Rohini R. Bhajibhakare, Joint Secretary, Department of Rural Development, GoI
रोहिणी आर. भाजीभाकरे, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
4. Dr. Vivek Kumar, Professor, Centre for Rural Development and Technology, IIT Delhi
डॉ. विवेक कुमार, प्रोफेसर, ग्रामीण विकास एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, आईआईटी दिल्ली
Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television.
Follow us on:
-X: https://x.com/sansad_tv
-Insta: / sansad.tv
-FB: / sansadtelevision
-WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO...
-linkedin: / published
Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/
Информация по комментариям в разработке