Logo video2dn
  • Сохранить видео с ютуба
  • Категории
    • Музыка
    • Кино и Анимация
    • Автомобили
    • Животные
    • Спорт
    • Путешествия
    • Игры
    • Люди и Блоги
    • Юмор
    • Развлечения
    • Новости и Политика
    • Howto и Стиль
    • Diy своими руками
    • Образование
    • Наука и Технологии
    • Некоммерческие Организации
  • О сайте

Скачать или смотреть BIADA बोकारो में पर्यावरण मानकों की अनदेखी ! लग रही है करोड़ों की बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री !

  • Khabariya Time
  • 2025-03-25
  • 1299
BIADA बोकारो में पर्यावरण मानकों की अनदेखी !   लग रही है करोड़ों की बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री !
  • ok logo

Скачать BIADA बोकारो में पर्यावरण मानकों की अनदेखी ! लग रही है करोड़ों की बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री ! бесплатно в качестве 4к (2к / 1080p)

У нас вы можете скачать бесплатно BIADA बोकारो में पर्यावरण मानकों की अनदेखी ! लग रही है करोड़ों की बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री ! или посмотреть видео с ютуба в максимальном доступном качестве.

Для скачивания выберите вариант из формы ниже:

  • Информация по загрузке:

Cкачать музыку BIADA बोकारो में पर्यावरण मानकों की अनदेखी ! लग रही है करोड़ों की बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री ! бесплатно в формате MP3:

Если иконки загрузки не отобразились, ПОЖАЛУЙСТА, НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если у вас возникли трудности с загрузкой, пожалуйста, свяжитесь с нами по контактам, указанным в нижней части страницы.
Спасибо за использование сервиса video2dn.com

Описание к видео BIADA बोकारो में पर्यावरण मानकों की अनदेखी ! लग रही है करोड़ों की बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री !

#jharkhand #bokarosteelcity #latestnews #bokaronews #bokarolatestnews #BIADA #JHARKHANDNEWS #BOKAROCHAS #BOKAROBIADA #JHARKHANDBMW #BMWINDUSTRI #BOKAROBMW #CHASANCHAR #SIEAA #BALIDH
बिआडा फेस 4 बोकारो में सैकड़ो करोड़ के इनवेस्टमेंट से लग रही B M W इंडस्ट्री आई विवादों के घेरे में। गोराबाली के ग्रामीण कर रहे है BMW इंडस्ट्री का विरोध। ग्रामीणों का कहना है कैसे रियासी इलाके के नजदीक मिली BMW इंडस्ट्री को पर्यावरण मंजूरी। क्या स्टेट एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी,SIEAA को चास अंचल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में हुआ है कोई बड़ा घोटाला।

VO 1 आईए अब समझते हैं कि पूरा मामला क्या है और विरोध किस लिए हो रहा है जीएडा फेस 4 में लग रहे BMW इंडस्ट्री को एक्सपेंशन के लिए 4 एकड़ 81 डिसमिल जमीन बोकारो इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, बिआडा, की तरफ से गोराबालीडीह गांव के नजदीक आवंटित की गई जिसके फिजिकल पोजेशन दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा गठित एक टीम मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बलीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के साथ 20 मार्च को उक्त जमीन पर पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वहां जमीन को घेरने की कंपनी के कर्मियों द्वारा प्रारंभ की गई तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है जिस जमीन का आवंटन किया गया है वह जमीन पहले खेल का मैदान था और यह हमारे गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर है और अगर यहां इंडस्ट्री लगती है तो हमारा इस गांव में रहना दूभर हो जाएगा उनका यह भी कहना है कि कैसे इस उद्योग को पर्यावरण की मंजूरी मिल गई।
बाइट

VO 2 अब आइए समझते है सरकारी दस्तावेज क्या कहते है जिस पर अधिग्रहण पर विवाद हो रहा है वो जमीन 2017 को आवंटित की गई थी जो कि 4.81 एकड़ जहां बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड का यूनिट 2 लगना है। यह बीएमडब्ल्यू इंडस्टरीज लिमिटेड को 2005 में आवंटित 40 एकड़ जमीन का एक्सटेंशन है। बिआडा के द्वारा 2019 में दोनों आवंटन 40 एकड़ और एक्सटेंशन 4.81 एकड़ आवंटन को रद्द कर दिया गया था में क्योंकि कंपनी आवंटन के 14 साल बाद तक भी तक प्रोडक्शन चालू नहीं कर पाई थी। इस आदेश के खिलाफ कंपनी ने कोर्ट में केस फाइल किया और हाई कोर्ट द्वारा दोबारा 2021 में दोबारा 40 एकड़ और एक्सटेंशन 4.81 एकड़ का आवंटन कर दिया गया।
अब बात आई पर्यावरण मंजरी की SIEAA ,जो की एक स्टेट एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी है उसके सर्टिफिकेशन के लिए एक फॉर्मेट होता है जिसको की अंचल अधिकारी द्वारा इंस्पेक्शन के बाद भर के स्टेट एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी को भेजा जाता है ऐसी ही एक रिपोर्ट चास अंचल कार्यालय द्वारा 24 फरवरी 2024 को बनाई जाती है। लेकिन अगर आप इस रिपोर्ट को देखें तो ऐसा लगता नहीं की अंचल अधिकारी ने अपना काम सही से किया है इस रिपोर्ट के क्रम संख्या 2 मुताबिक आवंटित जमीन के 500 मीटर के दायरे में कोई मानव बसावट नहीं है और क्रम संख्या 3 के अनुसार ना कोई जलीय स्थिति है। जब हम यहां पहुंचे तो सच्चाई इससे कुछ अलग लगी और लेकिन जब हमने इस बाबत चास अंचल अधिकारी दिवाकर दुबे से बात करनी चाहिए तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया ।

VO 3 धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने भी इस आवंटन को रद्द करने के लिए करीब एक महीने पहले जिला उपायुक्त को एक लेटर निर्गत किया था। जिसमें यह कहा गया था यह एक खेल का मैदान है और यहां पर प्रदूषण और पर्यावरण मनकों का उल्लंघन किया गया है इसीलिए इसका आवंटन रद्द हो। लेकिन जब 20 मार्च को उसी ज़मीन पर जिला प्रशासन द्वारा BMW इंडस्ट्री को कब्जा दिलाया गया तो हमने धनबाद सांसद से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Final VO ग्रामीणों के अनुसार अंचल कार्यालय चास द्वारा भेजे गए रिपोर्ट जो की स्टेट एनवायरमेंटल इंपैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी को भेजी गई थी वह सरासर गलत है और वह यह भी दिखा रहे हैं ये जो BMW इंडस्ट्रीका लिमिटेड को आवंटित प्लॉट है वहां से क्या हमारा गांव 500 मीटर दूरी के अंदर नहीं है के ग्रामीण अपने आप को इस मामले में अलग-थलग पा रहे हैं, गोराबाली के लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे कि पूरा प्रशासनिक ढांचा उनके खिलाफ काम कर रहा है और बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्री के साथ काम कर रहा है। कोई भी जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़ा होने को तैयार नहीं। अब एक बड़ा सवाल उठता है क्या औद्योगिक विकास के लिए पर्यावरण मानकों का अनदेखी करना और एक पूरे गांव के भविष्य को अंधकार में डालना कहां तक सही है। अंतत यह भी सोचने का विषय है कि जो कंपनी 2005 के भूमि आवंटन के बाद भी आज तक प्रोडक्शन चालू नहीं कर पाई उसका मुख्य उद्देश्य क्या है रोजगार सृजन या सिर्फ जमीन एक्वायर करना।

Комментарии

Информация по комментариям в разработке

Похожие видео

  • О нас
  • Контакты
  • Отказ от ответственности - Disclaimer
  • Условия использования сайта - TOS
  • Политика конфиденциальности

video2dn Copyright © 2023 - 2025

Контакты для правообладателей [email protected]