अंबाला सिटी।
नियम 134 ए के तहत बच्चों को दाखिल नहीं देने पर पीकेआर जैन वाटिका स्कूल को बुधवार को विभाग की ओर से लेटर जारी कर अंतिम अवसर दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद बच्चों को दिखाला नहीं देने पर अब स्कूल की मान्यता रद होगी। इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उच्चधिकारियों को भी दे दी गई है।
नियम 134 ए के तहत बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलवाने के लिए अभिभावकों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। कभी अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाते हैं, कभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और कभी अलॉट किए गए स्कूल, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को दाखिला न मिलने पर जहां अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी शहर के पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में अभिभावक बच्चों को दाखिला दिलवाने पहुंचे थे। लेकिन उस स्कूल ने एडमिशन नहीं दिया। इसके बाद जब अभिभावक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे, तो पीकेआर स्कूल के नाम लेटर जारी कर दिया था। स्कूल की ओर अभिभावकों को कहा जा रहा है कि वह 17 मई से पहले बच्चों को दाखिला नहीं देंगे। वहीं नोटिस में कहा गया था कि स्कूल 24 घंटे के भीतर अंदर बच्चों को दाखिला दे। अगर स्कूल ऐसा नहीं करता तो उस स्कूल की मान्यता रद कर दी जाएगी। इस लेटर की प्रति अलग-अलग 6 जगह भी भेजी गई थी, जिसमें डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा, डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन हरियाणा, डिप्टी कमिश्नर अंबाला, डीईओ अंबाला, बीईओ अंबाला ब्लॉक-1 व अभिभावक शामिल थे। इसी के तहत बुधवार सुबह फिर से अभिभावक पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में बच्चों को एडमिशन दिलवाने गए तो उन्हें फिर से मायूसी हाथ हाथ लगी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि डीईईओ की ओर से शिकायत आने के बाद पीकेआर जैन वाटिका स्कूल को आज अंतिम अवसर देकर कहा था कि आज सभी बच्चों को दाखिला देकर इसकी रिपेार्ट ई-मेल के माध्यम से हमें जानकारी दें, लेकिन शाम तक इसकी रिपोर्ट नहीं आने पर और किसी भी बच्चे का दाखिल न देने पर इसकी शिकायत डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट को कर दी गई है।
डीईईओ कार्यालय अभिभावकों पहुंच किया हंगामा
बुधवार सुबह जब पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में बच्चों दाखिला नहीं मिला तो सभी अभिभावक अपने बच्चों सहित डीईईओ (जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी) रविंद्र से मुलाकात करने पहुंचे। जहां अभिभावकों के हंगामे के बची डीईईओ रविंद्र ने अभिभावकों को कहा कि उन्होंने गत दिवस ही लेटर जारी कर स्कूल को 24 घंटे का अल्टिमेटम दे दिया था, अब अगर स्कूल इसके बावजूद दाखिला देने से मना कर रहा है तो इस पर डीईओ उमा शर्मा ही कार्रवाई कर सकती हैं।
डीईओ ने भी जारी किया लेटर
डीईईओ से मिलकर जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी अभिभावक डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) उमा शर्मा से मिलने पहुंचे, जहां उनकी अभिभावकों के रोष के चलते उन्होंने पीकेआर जैन वाटिका स्कूल को नोटिस जारी कर कहा कि अगर आज से ही नियम 134 ए के तहत अलॉट किए गए बच्चों को दाखिला देना शुरू नहीं किया गया तो स्कूल की मान्यता रद कर दी जाएगी। और कहा कि दाखिला संबंधित रिपोर्ट भी डीईओ कार्यालय में ई-मेल के माध्यम से भेजें। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए इस लेटर को अन्य 4 जगह भी अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के लिए भेजा गया है। इस लेटर को महानिदेशक सेक्रेटरी शिक्षा विभाग हरियाणा, निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा, उपायुक्त अंबाला व खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला ब्लॉक- 1 को भी भेजा गया। वहीं अभिभावकों ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के दाखिले को लेकर पत्र लिखकर मामले में जल्द व उचित कार्रवाई की मांग की है।
अंबाला रिपोर्ट :- राकेश (काका)
Contact For Advertisement
Vacancy for News Reporters & Cameramen For Freshers For More Details Contact Ph: 9518670764, 8409290000
Tags : Van News Haryana,Van News kkr,Ambala News, Views Around News,haryana News,Views Around News agency,Van News Punjab,Van News,Van News Ambala,Kurukshetra News,Van News India,Van News Agency,Kurukshetra latest News,ven News india,Rakesh Kumar Kaka,Rakesh Kumar Ambala,Ambala Latest News,congress news, Ladwa News,BJP News,Congress News,Breaking News Kurukshetra,VAN News
Информация по комментариям в разработке