श्री खाटू श्याम कथा || श्रद्धेय पं. विजय शंकर मेहता || श्रीगंगानगर - DAY 01
#hanumanji #hanumanthawan #panditvijayshankarmehta #sriganganagar #hanumanchalisa #saurabhmedia #saurabhjain #hanumanchalisa #hanumanbhajan #khatushyam #khatushyamji #shyamkatha #shyambaba #shyamji
सौरभ मीडिया के बारे में...
सन् 1992 में श्री चाननमल जैन के सुपुत्र राजकुमार जैन ने सौरभ एडवरटाईजिंग कंपनी की नींव रखी। आचार्य महाश्रमण जी का आशीर्वचन फलीभूत हुआ और सौरभ की खुशबू दूर-दूर तक फैली। सौरभ एडवरटाईजिंग कंपनी विज्ञापन जगत में सर्वाधिक लोकप्रिय कंपनी है। विज्ञापन जगत को अपने बिजनेस और अपनी कार्यशैली से नई पहचान देने वाली यह कंपनी आज राजस्थान ही नहीं पूरे भारत में एक विशेष पहचान रखती है। राजस्थान पत्रिका और दैनिक भास्कर की ओर से लगातार इस कंपनी को सम्मानित किया जाता रहा है। एडगुरु, द मैजिशीयन ऑफ एडवरटाईजिंग जैसे सवोच्च सम्मानों से भी इस कंपनी को कई बार सम्मानित किया गया। माता श्री के आशीर्वाद और मां पद्मावती की महती कृपा से 2003 में मां पब्लिकेशन्स ट्रस्ट की स्थापना हुई। राजकुमार जैन-सुरेश जैन की जुगलबंदी ने अनेकों कार्यक्रम करवाये। टैलेंटेड गलर््स को गोल्डन गर्ल अवार्ड देकर सेव द गर्ल चाइल्ड मुहिम को तेज किया। संत चिंमयानंद, राधाकृष्ण महाराज, राधिका दीदी, आदि कई संत जनों की कथाएं, सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित करवाए गए। विचारों की संपदा से ही कोई धनवान कहलाता है, इसलिए मां पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के साथ जब डॉ. सुमन जैन का नाम जुड़ा तो मां पद्मावती पुस्तिका के साथ धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन का आगाज हुआ। फिर तो भक्त शिरोमणि हनुमान, जानकी जीवन्म, कान्हा माधुरी, गो गोविंद, मानस काम दर्शन, पुस्तकों ने एक नई वैचारिक साहित्यिक धारा का आरंभ किया। जानकी जीवन्म पुस्तक संत मोरारी बापू द्वारा मां जानकी का प्रसाद है।
राजकुमार जैन के सुपुत्र युवा व उत्साही सौरभ जैन ने जब से इस ट्रस्ट में अपनी सहभागिता निभाई, तभी से ट्रस्ट में एक नए जोश और जुनून का समावेश हुआ। तभी तो डॉ. अभिराज राजेन्द्र मिश्र कासंस्कृत में गज़ल गायकी का कार्यक्रम पहली बार गंगानगर में आयोजित हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास का नमन कार्यक्रम भी शहर में पहली बार आयोजित हुआ। श्री राम, भगवान महावीर, हनुमान जी तीनों ही महाशक्तियों के जन्मोत्सव की मंगलमय बेला पर महापाठ का आयोजन भी पहली बार हुआ जिसमें पंडित विजय शंकर मेहता श्रीगंगानगर आये। गजल सम्राट जगजीत सिंह की याद में भी ट्रस्ट निरंतर कार्यक्रम आयोजित करवाता रहा है।
इसी कड़ी में ट्रस्ट द्वारा एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया 'संवादÓ, जिसमें अबतक योगेन्द्र यादव, डॉ. नेरश त्रेहन, एसपी श्रीमाली, डॉ. मनोज पटैरिया, देवी सिंह भाटी, चंद्रराज सिंघवी, आईपीएस हरेन्द्र महावर, अनुराग ठाकुर आदि अनेकों देश के प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत कर चुकीं है।
इवेंटस के लिए मशहूर है जैन बंधु..
शहर के इवेंटस के जन्मदाता के रूप में लोग राजकुमार जैन और सौरभ जैन को पहचानते है। गजल सम्राट जगजीत सिंह के कार्यक्रम से शुरू हुए इस सफर में अब तक जैन परिवार की इवेंट कम्पनी बिग ब्रदर इवेंटस करीब 50 छोटे-बड़े इवेंटस कर चुकी है। चाहे मेगा ट्रेड फेयर हो या सर्किस, फन फेयर हो या लाइव कॉनसर्ट, सभी में इनकी विशेष भूमिका रहती है। पंजाबी गायक गुरदास मान, बब्बू मान, हंस राज हंस, सुरजीत बिंदरखीया, हरभजन मान, कंवर ग्रेवाल, कमल खैरा, अभिजीत भट्टाचार्य, निंजा, कुलविंदर बिल्ला, संदीप बराड़, दीप करण, प्रीत हरपाल, रंजीत बावा, आर नैट, अनमोल गगन मान, जसबीर जस्सी, रोशन प्रिंस, कनिष्का खन्ना, नवाब आदि अनेकों कलाकारों के कार्यक्रम बिग ब्रदर इवेंटस के बैनर तले हो चुके है। इलाके की उभरती हुई प्रतिभा के लिए जैन परिवार समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करवाता रहता है।
सौरभ मीडिया परिवार के इस यूटयूब चैनल पर हमारे द्वारा आयोजित एवं प्रायोजित सभी कार्यक्रमों का प्रसारण नि:शुल्क किया जायेगा।
Информация по комментариям в разработке