#israelattacksiran #iranisraelwar #iranisraelconflict
ईरान पर हुए युद्ध में ये तो पब्लिक समझ रही है कि ईरान एक शिया देश है और ये जो बाक़ी देश जिनमें अमेरिकी ठिकानों पर ईरान हमले कर रहा है ये शायद सुन्नी मुस्लिम देश हैं, लेकिन मुसलमानों के अलावा बाक़ी लोग ज़्यादा समझ नहीं पाते कि शिया और सुन्नी होता क्या है? तो इस्लाम की पेचीदगियों में ज़्यादा ना जाते हुए इसको अगर समझने की कोशिश करें तो ये समझ में आता है कि ये शिया और सुन्नी दो जो गुट हैं मुसलमानों के ये पैग़ंबर साहब की मृत्यु के बाद बने, उनके टाइम में नहीं थे। इस्लाम के पैग़ंबर मुहम्मद साहब की मौत हुआ साल 632 में। यानी लगभग 1400 साल पहले। उनकी मृत्यु बाद ये सवाल उठा कि मुसलमानों का अगला नेता कौन बनेगा। पैग़ंबर साहब के चचेरे भाई और दामाद थे अली इब्न अबी तालिब। कुछ लोग मानते थे कि पैग़ंबर साहब के परिवार से ही इस्लाम का अगला नेता होना चाहिए और वो ये भी मानते थे कि पैग़ंबर साहब ने अली को अपना उत्तराधिकारी चुना था। तो उन लोगों को कहा जाने लगा ‘शिया-ए-अली’। अरबी भाषा में ‘शिया’ शब्द का मोटे तौर पर मतलब है ‘समूह’, या कह लीजिये किसीके के ‘अनुयायी’। तो ‘शिया-ए-अली’ का मतलब हुआ अली के अनुयायियों का समूह। और ‘शिया-ए-अली’ वाले लोग ही फिर शिया कहलाए जाने लगे। दूसरा धड़ा उन लोगों का था जो मानते थे कि अगला नेता मुसलमानों के समुदाय से चुना जाना चाहिए और वो नेता पैग़ंबर साहब की पंरपराओं, उनके दिए वक्तव्यों या यूं कहें कि उनके दिखाए रास्ते पर सब मुसलमानों को चलाएगा। अरबी भाषा में ‘सुन्नाह’ का मतलब है ‘परंपरा’ या ‘रास्ता’, तो ये जो दूसरा धड़ा था वो पैग़ंबर साहब की ‘सुन्नत’, मतलब उनकी दिखाई राह पर चलने वालों का था और ये लोग कहलाए जाने लगे ‘सुन्नी’। इन्होंने पैग़ंबर साहब के बाद अबू बक्र को अपना नेता चुना था। तो मोटे तौर पर शियाओं ने पैग़ंबर साहब के बाद अपने नेता को इमाम कहा और इमाम अली को पैग़ंबर साहब को अपना नेता माना और फिर उनके बाद भी पैगंबर साहब के परिवार से शियाओं के इमाम आते रहे। जबकि सुन्नी मुसलमानों ने ये नहीं माना था कि पैगंबर साहब के वंश से ही इस्लाम के नेता होंगे और वो अपना नेता अलग चुनते रहे और पैग़ंबर साहब के बाद उन्होंने अबू बक्र को अपना नेता माना था।
In the war against Iran, the public understands that Iran is a Shia country, and the other countries where Iran is attacking American bases are probably Sunni Muslim countries. However, outside of Muslims, most people don't understand the difference between Shia and Sunni. Without delving too deeply into the complexities of Islam, if we try to understand it, it becomes clear that these two Muslim sects, Shia and Sunni, were formed after the death of the Prophet Muhammad; they did not exist during his time. The Prophet Muhammad died in 632, approximately 1,400 years ago. After his death, the question arose as to who would be the next leader of Muslims. The Prophet's cousin and son-in-law was Ali ibn Abi Talib. Some believed that the next leader of Islam should come from the Prophet's family, and they also believed that the Prophet had chosen Ali as his successor. Therefore, these people came to be known as "Shi'a-e-Ali." In Arabic, the word "Shia" broadly means "group," or rather, "followers." Thus, "Shia-e-Ali" meant the group of followers of Ali. These "Shia-e-Ali" individuals came to be known as Shias. The second group consisted of those who believed that the next leader should be chosen from among the Muslim community, and that leader would guide all Muslims in the traditions, teachings, or, in other words, the path shown by the Prophet. "Sunnah" in Arabic means "tradition" or "path," so this second group was those who followed the Prophet's "Sunnah," meaning the path shown by him. These people came to be known as "Sunnis." After the Prophet, they chose Abu Bakr as their leader. So, broadly speaking, Shias called their leader after the Prophet Muhammad (peace be upon him) an Imam, and they considered Imam Ali to be their leader, and even after him, Shia Imams continued to come from the Prophet's family.
#israelattacksiran #iranisraelwar #iranisraelconflict #alikhamenei #netanyahu #donaldtrump #warnews #saubaatkiekbaat #kishoreajwani
News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig
न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल
#News18IndiaNumber1
News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel
#News18IndiaNumber1
Subscribe our channel for the latest news updates:
/ @news18india
Like us:
/ news18india
Follow us:
/ news18india
News18 Mobile App
https://onelink.to/desc-youtube
Website
https://hindi.news18.com/
Информация по комментариям в разработке