Logo video2dn
  • Сохранить видео с ютуба
  • Категории
    • Музыка
    • Кино и Анимация
    • Автомобили
    • Животные
    • Спорт
    • Путешествия
    • Игры
    • Люди и Блоги
    • Юмор
    • Развлечения
    • Новости и Политика
    • Howto и Стиль
    • Diy своими руками
    • Образование
    • Наука и Технологии
    • Некоммерческие Организации
  • О сайте

Скачать или смотреть Bihari Magahi Paan by Anshuman Sharan Mishra | Hindi Poetry - Bihar Day - The Habitat Studios

  • The Habitat Studios
  • 2022-03-22
  • 19460
Bihari Magahi Paan by Anshuman Sharan Mishra | Hindi Poetry - Bihar Day - The Habitat Studios
the habitat studiospoetspoemthe habitatindiehabitat
  • ok logo

Скачать Bihari Magahi Paan by Anshuman Sharan Mishra | Hindi Poetry - Bihar Day - The Habitat Studios бесплатно в качестве 4к (2к / 1080p)

У нас вы можете скачать бесплатно Bihari Magahi Paan by Anshuman Sharan Mishra | Hindi Poetry - Bihar Day - The Habitat Studios или посмотреть видео с ютуба в максимальном доступном качестве.

Для скачивания выберите вариант из формы ниже:

  • Информация по загрузке:

Cкачать музыку Bihari Magahi Paan by Anshuman Sharan Mishra | Hindi Poetry - Bihar Day - The Habitat Studios бесплатно в формате MP3:

Если иконки загрузки не отобразились, ПОЖАЛУЙСТА, НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если у вас возникли трудности с загрузкой, пожалуйста, свяжитесь с нами по контактам, указанным в нижней части страницы.
Спасибо за использование сервиса video2dn.com

Описание к видео Bihari Magahi Paan by Anshuman Sharan Mishra | Hindi Poetry - Bihar Day - The Habitat Studios

बिहारी वो नहीं जिसे तुम जानते हो
बिहारी मगही पान है जो उपजता है बिहार में
लेकिन बिकता है बनारस में।

अपने खेतों में
पत्ते का कोई मोल नहीं है
किसान इसे बोता है,
सींचता और सहेजता है
बाहर भेजने के लिए।

आसान नहीं है खेत के पत्तों को
बाहर बाजार तक भेजना
लेकिन आसान तो बिहारी होना भी नहीं है।

बिहार छुपा है उन पत्तों में जो सज रहे हैं
बनारस और दिल्ली की दुकानों पर।
जहां सेठ उसे खरीदते हैं
दांतो तले दबाते हैं और चबाते हैं।

दबाने और चबाने की क्रिया तब तक चलती है
जब तक हरा पत्ता पत्ता ना रहे
हो जाए लाल..तरल लाल।
सेठ के चमकते चेहरे की तरह लाल
सेठानी के होठों की तरह लाल
और लाल उस मजदूर के खून की तरह
जो फंस गया था मशीन में और निकला था केवल लाल
छींटे और धब्बों के रूप में
जैसे मशीन ने थूक दिया हो उसे चबाकर
ठीक वैसे ही जैसे सेठ सीढ़ी के कोने में थूक देता है पान को
और लोग घिन्नाते हैं उन धब्बों से
देते हैं गाली और उठती है मांग
पान को बैन करने की।

और पान सहम कर सिमट जाता है
इधर खेत में
उधर टोकरे में
या लोगों के दांतो और मसूड़ों के बीच मे

वह या तो चबा लिया जाएगा
थूक दिया जाएगा
या सड़ जाएगा खेतों में
और सुनेगा सबकी गाली भी

लेकिन ये संयोग है नियति नही
नियति हमेशा के लिए है
संयोग की एक उम्र है

पान की नियति है जीवटता
और जीवटता मरती नही है
जीवटता पूजी जाती है

और पूजा में पान का महत्व अहम है
मूर्तियां स्थापित होती है पान पर

पूजा, गृहप्रवेश की पूजा
एक घर से दूसरे घर मे विस्थापन भी है गृहप्रवेश
मगही पान से किया गया था मॉरीशस का गृह प्रवेश
जहां के ऊंचे घरों के नींव में आज भी महकता है मगही पान

वहां की दीवारे रोती हैं
उन्हें आज भी याद है
पनवारी का पत्तो को बीच से काट देने की घटना
एक जीवट हिस्सा जो आज मॉरीशस में लहलहाता पौध है
रोता है अपने दूसरे हिस्से से जुड़ जाने के लिए
जो वही कही दबा दिया गया था बिहार के मिट्टी में।

मिट्टी में दबा देने के लिए भेजा गया था कुछ पत्ते त्रिनिडाड में भी
दबाया गया गन्ने के खेतों में
लेकिन पान सिर्फ पत्ता नही है
पान एक अस्तित्व है
जो बचाए रखता है खुद को
कभी चखे हो, त्रिनिडाड के गन्ने और चीनी?
उसके मिठास में घुला है पान का स्वाद।

उसी मगही पान का जो थपेड़े खा रहा है आज

लेकिन ये संयोग है और बदलेगा
नियति है स्थापना करना
नियति है उपज करना
नियति है पूजा जाना।

Click to Subscribe - http://bit.ly/The_Habitat_Studios
To buy tickets to our shows - https://bit.ly/thehabitatbms
Follow us on -
F A C E B O O K:   / indiehabitat  
I N S T A G R A M:   / indiehabitat  
T W I T T E R:   / indiehabitat  
C O N T A C T: [email protected]

#TheHabitatStudios #Bihar

Комментарии

Информация по комментариям в разработке

Похожие видео

  • О нас
  • Контакты
  • Отказ от ответственности - Disclaimer
  • Условия использования сайта - TOS
  • Политика конфиденциальности

video2dn Copyright © 2023 - 2025

Контакты для правообладателей [email protected]