पुलिस लाइन से कचहरी तक 17 निर्माण ढहाए, अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोज़र
वाराणसी में रविवार को कचहरी–संदा फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस लाइन से लेकर गोलगड्डा तक कुल 17 अवैध निर्माण, जिनमें दुकानों और मकानों के हिस्से शामिल थे, को ढहा दिया।
316.62 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस लाइन से गौराीपुर तक 9.325 किमी लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भवन स्वामियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।
सुबह से शुरू हुए इस अभियान में सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए गए दीवारों और निर्माणों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान यातायात को प्रभावित न होने देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
कुछ स्थानों पर पहले ही 85% से अधिक अतिक्रमण हटा लिया गया था, लेकिन शेष हिस्सों को इस अभियान में ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने में बाधा डालने वाले चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि पूरे मार्ग से अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने तक ऐसे अभियान जारी रहेंगे, जिससे शहर में यातायात सुगम और ढांचा बेहतर हो सके।
#Varanasi, #BulldozerAction, #AntiEncroachment, #RoadWidening, #VaranasiNews, #UPNews, #YogiAdityanath, #BulldozerBaba, #Infrastructure, #UrbanDevelopment, #BreakingNews, #TrendingNow, #Kashi, #TrafficSolution, #PoliceLine, #VDA
📰 Dalimss_News वाराणसी में आपका स्वागत है!
यहाँ आपको मिलती है वाराणसी से जुड़ी हर ताज़ा खबर — राजनीति, शिक्षा, संस्कृति, ट्रैफिक, मौसम, सरकारी योजनाएं, धार्मिक आयोजन और शहर की हलचल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।
हमारा उद्देश्य है — आप तक पहुँचाना सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचार, वो भी 100% मानव निर्मित
🎥 इसके साथ-साथ हम लाते हैं मनोरंजक वीडियो, ग्राउंड रिपोर्ट, लोकल इवेंट कवरेज, और वह सब कुछ जो बनारस को बनाता है खास।
हम पर भरोसा कीजिए, क्योंकि हम सिर्फ खबर नहीं, ज़िम्मेदारी भी देते हैं।
📍 Dalimss_News वाराणसी — जहां हर खबर होती है सीधे ज़मीन से जुड़ी।
🌐 Connect with us on Social Media:
👍 Facebook: https://bit.ly/3SFgQpF
🐦 Twitter: https://bit.ly/3vXjgXI
📸 Instagram: https://bit.ly/3ud5L5G
🔗 LinkedIn: https://bit.ly/3SmdiXF
Информация по комментариям в разработке