रंग उड़ा, गुलाल उड़ा,
उड़ा मन बसंत,
दिल पपिहा होली गाए,
झूमे तन संग मन।
-----
चारो ओर धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
चारो ओर धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
नाचे अम्बर, झूमे धरती,
तीनों लोक हर्षाई,
होली आई, आई होली,
होली रंग में आई।
आगे आगे दौड़ी राधा,
पीछे से दौड़े कृष्णा,
आगे आगे दौड़ी राधा,
पीछे पीछे कृष्णा,
प्रेम रंग में रंग गई राधा,
भक्ति रंग में दुनिया,
आज ब्रज में धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
होली आई, आई होली,
होली रंग में आई।
हनुमान जी ढोल बजाएं,
राम सिया खेलें होली,
हनुमान जी ढोल बजाएं,
राम सिया खेलें होली,
लखन लाल मंद मंद मुस्काए,
नाचे भरत शत्रुघ्न भाई,
आज अवध में धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
होली आई, आई होली,
होली रंग में आई।
मां सरस्वती वीणा बजाएं,
तानपुरा नारद मुनि,
मां सरस्वती वीणा बजाएं,
तानपुरा नारद मुनि,
मां लक्ष्मी रंग लगाएं,
विष्णु खेलें होली,
आज बैकुंठ में धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
होली आई, आई होली,
होली रंग में आई।
गणेश जी डमरू बजाएं,
कार्तिक बजाएं डफली,
गणेश जी डमरू बजाएं,
कार्तिक बजाएं डफली,
मां गौरी रंग लगाएं,
शिव पर चढ़ी भंग मस्ती,
आज कैलाश में धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
होली आई, आई होली,
होली रंग में आई।
चारो ओर धूम मची,
होली की मस्ती छाई,
नाचे अम्बर, झूमे धरती,
तीनों लोक हर्षाई।
होली है।
Holi Song : देवी देवताओं कीअनोखी होलीI
#holi #bhakti #holisongs #hindi #radhakrishna #lakshminarayan #siyaram #gaurishankar #hindugod
Lyrics by - Yugal Kishor Sinha @yugalkishorsinha902 / Sadhna Sinha
+91 9934014408
Информация по комментариям в разработке