Until the Last Man | आख़िरी व्यक्ति तक Reaching every soul with the Gospel in these last days. (Matthew 24:14) This Hindi teaching is inspired by Pastor Chris Oyakhilome.Dsc.Dsc.DD इन अंतिम दिनों में हर आत्मा तक सुसमाचार पहुँचाने का प्रयास। यह संदेश पास्टर क्रिस की शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी प्रस्तुति है।
Rhapsody of Realities
वास्तविकता संग्रह
════━📖🖋️━════
🗓️ Saturday, 28th Feb, 2026
🔰हमारे विश्वास और घोषणा का आधार
✍🏻 पास्टर क्रिस
“हमारे पास वही विश्वास की आत्मा है, जिस के विषय मे लिखा है, मैं ने विश्वास किया, इसीलिए मैं बोला; सो हम भी विश्वास करते हैं, इसी लिये बोलते हैं” (२ कुरिन्थियों ४:१३)।
विश्वास खाली अंगीकार या मात्र शब्दों का दोहराना नहीं है। उदाहरण के लिए, केवल यह कहना, “मैं ठीक हूँ, मैं ठीक हूँ, मैं ठीक हूँ” यह नहीं है जो आपको ठीक करता है। यदि आप उसी पर भरोसा कर रहे हैं, तो आपने विश्वास को कर्म में बदल दिया है, एक प्रकार का आत्मिक श्रम जो परिणाम उत्पन्न नहीं करता है।
यह इस प्रकार काम करता है: पवित्रशास्त्र कहता है, “मैंने विश्वास किया, इसीलिए बोला”; इसलिए, यह विश्वास करने से शुरू होता है, बोलने से पहले। क्या आधार है जिस पर आप कह रहे हैं, "मैं ठीक हूँ?" हमारे विश्वास की नींव वह है जो मसीह ने पहले ही कर दिया है।
इसलिए, आपके कहने का कारण, "मैं बीमार होने से इंकार करता हूं" क्योंकि उन्होंने आपको पहले ही दैवीय स्वास्थ्य दिया है, और आप इसे छोड़ने से इंकार करते हैं। भले ही आप अपने शरीर में कैसा महसूस करते हैं, जब कोई पूछता है, "आप कैसे हैं?" आप कहते हैं, “मैं ठीक हूँ,” क्योंकि वचन के अनुसार, आपके भीतर परमेश्वर का जीवन है जो बीमारी, रोग या दुर्बलताओं के लिए अभेद्य है।
यही कारण से आप घोषित करते हैं, “मैं गरीब होने से इंकार करता हूँ,” क्योंकि मसीह ने आपको धनी बनाया है। २ कुरिन्थियों ८:९ कहता है, “क्योंकि तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह जानते हो, यद्यपि वह धनी था, तौभी तुम्हारे लिये निर्धन बन गया, ताकि तुम उसकी दरिद्रता के द्वारा धनी हो जाओ।" आपके अंगीकार परमेश्वर के वचन की वास्तविकताओं को आपके जीवन में वास्तविक बनाने का प्रयास नहीं हैं; बल्कि, वे उन बातों की पुष्टि हैं जो मसीह में पहले से ही सत्य है, इसलिए आप घोषणा करते हैं, "मैं मसीह में धनी हूं।"
हमारा विश्वास कि हम मसीह में कौन हैं, हमारे पास क्या है, और उनमें हमारी विरासत और क्षमताएं, हमारे अंगीकार का आधार है। हमारा विश्वास मसीह के पूर्ण किए गए कार्यों में निहित है। हमारे अंगीकार, इसलिए, उन्हें प्रकटीकरण में ले आते हैं। इसके अतिरिक्त, हमारे पास वह रचनात्मक क्षमता भी है जिससे हम उन चीज़ों को उत्पन्न कर सकते हैं जो पहले कभी अस्तित्व में नहीं थीं। यह एक अलग कार्य है; यह आपके मुंह में परमेश्वर के बोले हुए वचन से होता है (ग्रीक: "रेमा")।
जब आप आत्मा से बोलते हैं, तो आप नई वास्तविकताओं को आकार देते हैं, चाहे वह आत्मिक हो या भौतिक। लेकिन जब आप अपने स्वास्थ्य, समृद्धि या जीत की पुष्टि करते हैं, तो आप उन्हें नहीं रच रहे, बल्कि स्वीकार कर रहे हैं और जो मसीह ने पहले ही आपका बना दिया है उसको सक्रिय कर रहे हैं। परमेश्वर की महिमा हो!
प्रार्थना
प्यारे पिता, मुझे विश्वास के सच्चे आधार की समझ प्रदान करने के लिए धन्यवाद। मेरे शब्द सामर्थ्य से भरे हुए हैं क्योंकि वे मसीह के पूर्ण कार्यों में जड़े हुए हैं। जैसे मैं आपके वचन की घोषणा करता हूँ, मसीह में मेरी विरासत की वास्तविकताएं, मेरा स्वास्थ्य, धन और जीत सक्रिय होते हैं और प्रकट होते हैं, यीशु के नाम में। आमीन।
📚 अतिरिक्त अध्ययनः
फिलेमोन1:6; रोमियो 10:10; इब्रानियों 11: 1-3
☝🏻एक वर्षिय बाइबल अध्ययन योजना
मरकुस 8:27:38 & गिनती 5-6
☝🏻 दो वर्षिय बाइबल अध्ययन योजना
प्रेरितों के काम 22:11-30& भजन संहिता 46-47
Информация по комментариям в разработке