Bam Bam Bhole | Powerful Shiv Bhajan | हर हर महादेव | Latest Mahadev Bhajan 2026
हर हर महादेव 🙏
यह एक भावपूर्ण भगवान शिव का भजन है जिसमें भक्त अपनी सारी पीड़ा महादेव के चरणों में अर्पित करता है।
भोलेनाथ त्रिशूलधारी, नीलकंठ अपने भक्तों के कष्ट हरने वाले हैं। जो भी सच्चे मन से उनका नाम लेता है, महादेव उसकी नैया पार लगाते हैं।
इस भजन के माध्यम से हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे जीवन के दुख दूर करें और हमें अपनी भक्ति में लगाए रखें।
🔱 जय भोलेनाथ
🔱 हर हर महादेव
🔱 बम बम भोले
आदरणीय श्रोता भाई बहनो हमारे चैनल पर अपना प्यार और अमूल्य समय दे 🙏
✍️ गीतकार: उपेन्द्र सिंह राजपूत
Song Credits:
Lyrics: उपेन्द्र सिंह (Upendra Singh)
Composer: Upendra Rajpoot
Language: Hindi / Bhojpuri Touch
Music & Vocals: AI Generated (Suno AI)pro
Concept & Presentation: [ उपेन्द्र राजपूत]
विशेष आभार- अनुपम पाण्डेय भैया जी
lyrics-
त्रिशूल धारी, कष्ट विदारो, हे शम्भू विश्वेश्वर,
तुम ही मेरी नाव के मांझी, तुम ही मेरे प्राणेश्वर।
हे नीलकंठ! हे विषपायी! तुम ही मेरे आधार हो,
इस डूबती हुई नैया के, तुम ही खेवनहार हो।
बम-बम भोले, जय-जय भोले, पुकारूँ तेरा नाम,
मिटा दो सारे दुख मेरे, बस तुम पर है विश्वास।
पिनाक धारी, हे उमापति, योगेश्वर तुम कहलाते,
भक्तों के दुःख देख महादेव, तुम व्याकुल हो जाते।
पर्वत वासी, घट-घट वासी, तुम ही करो मेरा कल्याण,
अक्षर-अक्षर में तुम बसे हो, तुम ही शब्द और प्राण।
बम-बम भोले, जय-जय भोले, पुकारूँ तेरा नाम,
मिटा दो सारे दुख मेरे, बस तुम पर है विश्वास।
मैं अज्ञानी, मैं अपराधी, क्या अर्पण मैं लाऊं,
किस मुख से मैं स्वामी, कष्ट अपने तुम्हें सुनाऊं।
न तप जानूँ, न जप जानूँ, न जानूँ मैं पूजा,
तेरे सिवा इस दुनिया में, मेरा देव न कोई दूजा।
बम-बम भोले, जय-जय भोले, पुकारूँ तेरा नाम,
मिटा दो सारे दुख मेरे, बस तुम पर है विश्वास।
जग ने ठुकराया है मुझको, तुम तो ना मुख मोड़ो,
ये कच्चा धागा सांसों का, मेरा अपने चरणों से जोडों !
मेरी आँखों से जब आंसू गिरें, वो तेरे चरणों का अर्घ्य बने,
मेरी सांसों की हर गिनती, !!तेरे नाम की जय जयकार बने
बम-बम भोले, जय-जय भोले, पुकारूँ तेरा नाम,
मिटा दो सारे दुख मेरे, बस तुम पर है विश्वास।
💥उपेन्द्र सिंह✍️
____________
#bambambhole
#Mahadev
#HarHarMahadev
#Bholenath
#ShivBhajan
#BamBamBhole
#ShivBhakti
#MahadevBhajan
#ShivSong
#BhaktiSong
#LatestShivBhajan
#DevotionalSongs
#ShivKirtan
#upendrasinghsong
#mahakalsong
Информация по комментариям в разработке