Logo video2dn
  • Сохранить видео с ютуба
  • Категории
    • Музыка
    • Кино и Анимация
    • Автомобили
    • Животные
    • Спорт
    • Путешествия
    • Игры
    • Люди и Блоги
    • Юмор
    • Развлечения
    • Новости и Политика
    • Howto и Стиль
    • Diy своими руками
    • Образование
    • Наука и Технологии
    • Некоммерческие Организации
  • О сайте

Скачать или смотреть बुजुर्ग

  • PAHAD PRIME
  • 2025-12-28
  • 59883
बुजुर्ग
  • ok logo

Скачать बुजुर्ग бесплатно в качестве 4к (2к / 1080p)

У нас вы можете скачать бесплатно बुजुर्ग или посмотреть видео с ютуба в максимальном доступном качестве.

Для скачивания выберите вариант из формы ниже:

  • Информация по загрузке:

Cкачать музыку बुजुर्ग бесплатно в формате MP3:

Если иконки загрузки не отобразились, ПОЖАЛУЙСТА, НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если у вас возникли трудности с загрузкой, пожалуйста, свяжитесь с нами по контактам, указанным в нижней части страницы.
Спасибо за использование сервиса video2dn.com

Описание к видео बुजुर्ग

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की पहचान एक सुंदर पहाड़ी प्रदेश के रूप में है. हरे-भरे खेत-खलिहान, पर्वत श्रृंखलाएं, प्राकृतिक सौंदर्य यहां की पहचान हैं. लेकिन राज्य अस्तित्व में आने के बाद इन 25 सालों में पलायन की मार झेल रहे कई गांव खाली हो चुके हैं. कभी लोगों से गुलजार रहने वाले गांवों को 'घोस्ट विलेज' कहा जाने लगा है. ऐसे ही गांवों की श्रेणी में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला का ल्वेगढ़ गांव भी शामिल हो गया है. ये गांव गढ़वाल के 52 गढ़ों में शामिल है.

उत्तराखंड के पहाड़ उजड़ने के पीछे कई वजहें रही हैं. हालांकि, गांव के गांव खाली होने का मुख्य कारण बुनियादों सुविधाओं का अभाव रहा है, जिसकी बानगी हर गांव में देखने को मिल जाती है. रुद्रप्रयाग जिले का ल्वेगढ़ गांव भी ऐसी परिस्थितियों से लड़कर अब हार गया है और अब ये गांव भी वीरान हो गया है।

दरअसल, ल्वेगढ़ गांव में अंतिम निवासी 90 वर्षीय सीता देवी के निधन के बाद शेष दो बुजुर्ग महिलाएं भी ये गांव छोड़कर अपने परिजनों के पास अन्य गांवों में चली गईं, जिससे यह गांव खाली हो गया. स्वतंत्रता सेनानी शिव सिंह सजवाण का पैतृक गांव आज बुनियादी सुविधाओं के अभाव में वीरान हो गया है।
जहां एक ओर सरकार रिवर्स पलायन की बात कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत ठीक उलट दिखाई दे रही है. पहाड़ों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन तेजी से बढ़ा है. गांवों में अब वीरानी छाने से जंगली जानवरों का आशियाना बनते जा रहे हैं. सरकार और प्रशासन समय रहते अगर इन गांवों में ध्यान देता तो आज स्थिति ऐसी नहीं होती।

रुद्रप्रयाग जिला में स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिव सिंह सजवाण का पैतृक गांव ल्वेगढ़ अब पूरी तरह खाली हो चुका है. गांव की अंतिम निवासी 90 वर्षीय सीता देवी के निधन के बाद शेष दो बुजुर्ग महिलाएं भी अपने परिजनों के पास अन्य गांवों में चले गए हैं, जिससे यह गांव जनशून्य हो चुका है. गांव के खाली होने का मुख्य कारण सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा है।

वैसे पहाड़ी इलाकों के सैकड़ों गांव सड़क, पानी, स्वास्थ्य और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खाली रहे हैं. रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्राम पंचायत कांडई का राजस्व गांव ल्वेगढ़ इन्हीं में से एक है. ये वही गांव है, जहां के स्वतंत्रता सेनानी शिव सिंह सजवाण ने आजादी की लड़ाई में कई बार जेल की सजा काटी थी. जिस गांव से कभी आजादी की मशाल जली थी, आज वहां वीरानी और सन्नाटा पसरा हुआ है. इसी गांव से कुछ दूरी पर स्थित ढिंगणी गांव भी चार साल पहले जनशून्य हो चुका है, जबकि चाम्यूं गांव में केवल एक बुजुर्ग दंपति रह रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं ना होने से हुआ पलायन: बता दें कि करीब दस साल पहले तक ल्वेगढ़ में 15 परिवार निवास करते थे. पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण लोग धीरे-धीरे पलायन करने लगे. आज गांव तक पहुंचने के लिए एक किमी पैदल रास्ता भी मुश्किल से दिखाई देता है. गांव के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं और कई आशियानें टूट चुके हैं।

इस वर्ष अक्टूबर के पहले हफ्ते तक गांव में केवल तीन बुजुर्ग महिलाएं और एक दिव्यांग युवक ही रह रहे थे. 10 अक्टूबर को 90 वर्षीय सीता देवी का निधन हो गया. उनके दिव्यांग बेटे को यह समझ नहीं आया कि मां अब नहीं रही और वह दो दिन तक उन्हें जगाने की कोशिश करता रहा। तीसरे दिन बेटे ने पास के गांव पणधारा पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद सीता देवी की मृत्यु की खबर फैली. ग्रामीणों ने पहुंचकर उनका अंतिम संस्कार किया. इसके बाद गांव में बचीं शेष दो महिलाएं भी अपने परिजनों के पास अन्य गांवों में चली गईं, अब ल्वेगढ़ में कोई भी निवासी नहीं बचा है. गांव के युवाओं को स्वतंत्रता सेनानी शिव सिंह सजवाण ने स्वावलंबन की ओर बढ़ने की सीख दी थी, लेकिन विडंबना देखिए सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से गांव विकास से अछूता रह गया. जिससे लोग पलायन को मजबूर हो गए।

जिम्मेदार बोले, लौटेंगे ग्रामीण तो होगा विकास,,

कितनी सरकारें आई और गईं लेकिन कोई भी इस पलायन की समस्या से पार नहीं पा सका. वहीं, खाली हुए इस गांव को लेकर विधायक भरत सिंह चौधरी से बात हुई तो उनका कहना है कि गांवों के इस तरह खाली होने के कारण वहां के लिए योजनाएं नहीं बन पा रही हैं. विधायक का कहना है कि अगर कोई गांव में वापस आता है, तो सुविधाएं दी जाएंगी.

ये गांव का नाम उत्तराखंड के 52 गढ़ों में गिना जाता है. ल्वेगढ़ से कभी हुकूमत चली, वही गांव आज वीरानी में डूब गया है. बता दें कि, प्राचीन समय में इसी गांव को लोइगढ़ के नाम से जाना जाता था।

पलायन आयोग की रिपोर्ट:

गौर हो कि प्रदेश में साल 2017 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पलायन के कारणों और रोकथाम के लिए ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत पलायन आयोग गठित किया गया. पलायन के संदर्भ में आयोग ने उत्तराखंड के सभी गांवों का सर्वे किया और टीम ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी, जिसमें पलायन की वजह स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार प्रमुख कारण बनकर सामने आए थे.


हैरानी की बात ये है कि जिन पहाड़ों को सुरक्षित रखने के मकसद से अलग उत्तराखंड राज्य बनाया गया था, वहां राज्य गठन के बाद लगभग 60 प्रतिशत आबादी यानी 32 लाख लोग अपना घर छोड़ चुके हैं. पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में प्रदेश के 1,700 गांव वीरान हो चुके हैं. वहीं प्रदेश में एक हजार गांव ऐसे हैं, जहां 100 से कम लोग बचे हैं. रिपोर्ट के अनुसार कुल 3900 गांवों से पलायन हुआ।
#palayan #uttarakhand #pahadprime

Комментарии

Информация по комментариям в разработке

Похожие видео

  • India Great Nicobar project: भारत की इस 166 KM जमीन ने हिलाई दुनिया, ये है मोदी की ताकत
    India Great Nicobar project: भारत की इस 166 KM जमीन ने हिलाई दुनिया, ये है मोदी की ताकत
    9 дней назад
  • 550 नाली कृषिभूमि वाले गांव से अंतिम परिवार ने भी किया पलायन | Ground Report | #uttarakhand #news
    550 नाली कृषिभूमि वाले गांव से अंतिम परिवार ने भी किया पलायन | Ground Report | #uttarakhand #news
    3 месяца назад
  • हिमाचल के नहीं है ये Youth Congress कार्यकर्ता, गिरफ़्तारी से बचने के लिए आए थे Himachal!
    हिमाचल के नहीं है ये Youth Congress कार्यकर्ता, गिरफ़्तारी से बचने के लिए आए थे Himachal!
    13 часов назад
  • रामगढ़ के जंगल में देखने पहुंचा एक फौजी जनरल का ऐसा बंगला - Ramgarh Uttarakhand
    रामगढ़ के जंगल में देखने पहुंचा एक फौजी जनरल का ऐसा बंगला - Ramgarh Uttarakhand
    1 год назад
  • शौहर रात को तलाक़ देता, ससुर सुबह हलाला करने का दबाब बनाता, चाचा भी छेड़ता ! Anisha Bano
    शौहर रात को तलाक़ देता, ससुर सुबह हलाला करने का दबाब बनाता, चाचा भी छेड़ता ! Anisha Bano
    11 дней назад
  • Himachal Samachar 26 02 26
    Himachal Samachar 26 02 26
    4 часа назад
  • India-Israel की बढ़ती दोस्ती का ज़िक्र कर अरब मीडिया में क्या कहा गया? | PMModi | (BBC Hindi)
    India-Israel की बढ़ती दोस्ती का ज़िक्र कर अरब मीडिया में क्या कहा गया? | PMModi | (BBC Hindi)
    6 часов назад
  • Piplakoti  में ये बड़ी बिल्डिंग कौन बना रहा है? Reverse Palayan की असली कहानी | Ground Report Pauri
    Piplakoti में ये बड़ी बिल्डिंग कौन बना रहा है? Reverse Palayan की असली कहानी | Ground Report Pauri
    2 месяца назад
  • पलायन की मार झेलता एक गांव -खेतीगाड़, जहां बचा है मात्र एक परिवार। #पलायन #travel  #uttrakhandculture
    पलायन की मार झेलता एक गांव -खेतीगाड़, जहां बचा है मात्र एक परिवार। #पलायन #travel #uttrakhandculture
    1 год назад
  • माँ गायब थी, बेटा ढूंढ रहा था… सच्चाई ऐसी जो यकीन से बाहर थी | Reema Jain Case | Hidden Reality
    माँ गायब थी, बेटा ढूंढ रहा था… सच्चाई ऐसी जो यकीन से बाहर थी | Reema Jain Case | Hidden Reality
    1 месяц назад
  • Hawa Haudi Victim Point Jaipur 😱 | Yahan Jo Hua Usse Halat Kharab Ho Gayi 😳
    Hawa Haudi Victim Point Jaipur 😱 | Yahan Jo Hua Usse Halat Kharab Ho Gayi 😳
    10 месяцев назад
  • 🤣ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स जुगाड़ है रे बाबा 😜 India’s Most Hilarious Desi Jugaad (Part 2)
    🤣ये तो अल्ट्रा प्रो मैक्स जुगाड़ है रे बाबा 😜 India’s Most Hilarious Desi Jugaad (Part 2)
    1 месяц назад
  • Uttarakhand Today BIG NEWS 🔥 | आज की 15 बड़ी खबरें | Uttarakhand Latest Updates | 26 February 2026
    Uttarakhand Today BIG NEWS 🔥 | आज की 15 बड़ी खबरें | Uttarakhand Latest Updates | 26 February 2026
    18 часов назад
  • पलायन से जन शून्य हो चुका पहाड़ का एक और गाँव - चौनी, दफौट #travel #uttrakhandculture
    पलायन से जन शून्य हो चुका पहाड़ का एक और गाँव - चौनी, दफौट #travel #uttrakhandculture
    2 месяца назад
  • रिश्तेदार को पैसा देने से पहले ये 5 सवाल पूछ लेना | Chanakya Niti on Lending Money
    रिश्तेदार को पैसा देने से पहले ये 5 सवाल पूछ लेना | Chanakya Niti on Lending Money
    1 месяц назад
  • Youth Congress के कार्यकर्ताओं को ले जा रही Delhi Police को Himachal Police ने फिर रोका
    Youth Congress के कार्यकर्ताओं को ले जा रही Delhi Police को Himachal Police ने फिर रोका
    1 день назад
  • Tehri में पढ़ाने वाला विभाग शर्मसार ! | Uttarakhand News | Tehri |
    Tehri में पढ़ाने वाला विभाग शर्मसार ! | Uttarakhand News | Tehri |
    1 месяц назад
  • माँ की ऐसी ममता- कुएँ में गिरे बच्चे का पूरे दिन इंतज़ार करती रही माँ! बच्चा पाकर नीलगाय ने जो किया?
    माँ की ऐसी ममता- कुएँ में गिरे बच्चे का पूरे दिन इंतज़ार करती रही माँ! बच्चा पाकर नीलगाय ने जो किया?
    1 месяц назад
  • The Women Village | Garhwal का एक ऐसा अनोखा गांव जिसकी धूम पूरे विश्व में | Uttarakhand News
    The Women Village | Garhwal का एक ऐसा अनोखा गांव जिसकी धूम पूरे विश्व में | Uttarakhand News
    1 год назад
  • अंग्रेजों के जमाने की हवेली यहां,पलायन मगर लोग आते जाते रहते हैं,साग सब्जी भी होती है,मिलनसार लोग ।।
    अंग्रेजों के जमाने की हवेली यहां,पलायन मगर लोग आते जाते रहते हैं,साग सब्जी भी होती है,मिलनसार लोग ।।
    1 месяц назад
  • О нас
  • Контакты
  • Отказ от ответственности - Disclaimer
  • Условия использования сайта - TOS
  • Политика конфиденциальности

video2dn Copyright © 2023 - 2025

Контакты для правообладателей video2contact@gmail.com