कोटा में तिलम संघ का जीएम 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप: MSP सेंटर रिन्युअल के नाम पर कर रहा था घूस की मांग
बारां एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा स्थित तिलम संघ के महाप्रबंधक (जीएम) रमेश चंद्र बैरागी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पलायथा में MSP सेंटर के रिन्युअल के बदले घूस की मांग कर रहा था।
एसीबी बारां के एडिशनल एसपी कालू राम वर्मा ने बताया कि परिवादी ने MSP सेंटर रिन्युअल के लिए आवेदन किया था, लेकिन तिलम संघ के जीएम द्वारा अवैध रूप से 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आज ट्रैप की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान जीएम रमेश चंद्र बैरागी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते ही पकड़ लिया गया। एसीबी टीम मौके पर मौजूद है और आगे की तलाशी व दस्तावेजी कार्रवाई जारी है।Kota's Tilam Sangh GM Trapped While Accepting a Bribe of 30,000 Rupees: Demanding Bribes for MSP Center Renewal
In a major incident, the Baran ACB arrested Ramesh Chandra Bairagi, General Manager (GM) of the Kota-based Tilam Sangh, red-handed while accepting a bribe of 30,000 Rupees. The accused was demanding the bribe in exchange for the renewal of an MSP Center in Palaitha.
ACB Baran Additional SP Kalu Ram Verma stated that the complainant had applied for MSP Center renewal, but the GM of Tilam Sangh was illegally demanding a bribe of 30,000 Rupees. The complainant filed a complaint with the ACB, following which the team verified the complaint. Upon confirmation of the bribe, a trap was initiated today.
During the operation, GM Ramesh Chandra Bairagi was caught accepting a bribe of 30,000 Rupees. The ACB team is present at the scene, and further searches and documentation are underway.
#kotakhabari kota news,kota live news,kota khabari news,baran news,baran live news,bundi news,bundi live news,jahalawar news,rajasthan news,aajtak news,latest news,breaking news,Udaipur news,sawaimadhopur news,ramganjmandi news,today news,chamble news
Информация по комментариям в разработке