About Video : Dumka में अनाथ हुए आदिवासी भाई-बहन, मां 4 साल पहले तो पिता 4 दिन पहले चल बसे; बड़ा संकट!
आपकी मोबाइल स्क्रिन पर नजर आ रहे इन बच्चों के लिए इस दुनिया में कोई नहीं बचा. अनाथ या बेसहारा, आप जो भी कह लें, इस विशाल और भीड़ भरी दुनिया में ये मासूम नितांत अकेले रहे गए हैं. रात गहराती है और बच्चे अपनी आंखें मींच लेते हैं. सोने के लिए या डर से शायद. पता नहीं. इनको थपकियां देकर सुलाने वाला कोई नहीं है. ठंड लगती है तो टूटी चारपाई पर सिर को घुटनों में छिपाकर चिथड़ा ओढ़ लेते हैं, क्योंकि सीने से लगाकर गर्मी का अहसास कराना वाला कोई नहीं बचा. सुबह की पहली किरण इन मासूमों के लिए नया सवेरा नहीं लाती. इन अनाथों की जिंदगी में रोज अंधेरा बदा है. अंधेरा बदकिस्मती का. अंधेरा कुदरत की क्रूरता का. अंधेरा निष्ठुर नियति का. अंधेरा ईश्वर के अंधेर का. डर केवल इतना है कि कहीं बहुत देर ना हो जाये.
तस्वीरें दुमका जिला के मसलिया प्रखंड अंतर्गत मानरायडीह गांव की है. वीडियो में नजर आ रहे बच्चों में 2 लड़कियां हैं और एक लड़का. मिनुका हांसदा 11 साल की है. लीलमुनि 9 साल की और सबसे छोटा सागर महज 6 साल का. इन बच्चों को इस दुनिया में आए दशक भी नहीं बीता, और जिंदगी ने नियति में दुश्वारियां लिख दी. चोट लगी तो कोई सहलाने वाला नहीं है. रोये तो कोई दिल बहलाने वाला नहीं है. कोई नहीं पूछता कि क्या तुम्हें भूख लगी है. कोई नहीं जो पूछे, तुम्हें कुछ चाहिए. मिनुका, लालमुनि और सागर. इनकी न तो सुबह दूसरे आम बच्चों की तरह है और ना शामें. इनकी जिंदगी में कोई नहीं जो सुबह सिर पर हाथ फेरकर जगाए, कोई नहीं जो शाम को मिठाई लाए. दुख, सुख, मुस्कान और आंसू. इन बच्चों को जब इनकी समझ भी नहीं आई है, नियति ने जबरन थोप दिया है.
मां 4 साल पहले चल बसी. गांव वालों ने बताया कि अपने चौथे बच्चे को इस दुनिया में लाने की कोशिश में खुद चल बसी. बचा, बच्चा भी नहीं. इन मासूमों को न तो मां का चेहरा याद है और ना ही उनका नाम. पिता थे, जिन्होंने संभाला. पिता सुनील हांसदा प्रवासी श्रमिक थे. सप्ताह भर पहले पश्चिम बंगाल से लौटे.
There's no one left in this world for these children you see on your mobile screen. Orphans or destitute, whatever you call them, these innocent children are left completely alone in this vast and crowded world. Night deepens, and the children close their eyes. Perhaps to sleep or out of fear? I don't know. There's no one to pat them to sleep. When they feel cold, they hide their heads in their knees on a broken cot and cover themselves with a rag, because there's no one left to hug them and give them warmth. The first rays of dawn don't bring a new dawn for these innocent children. Darkness pervades the lives of these orphans every day. Darkness of misfortune. Darkness of nature's cruelty. Darkness of fate. Darkness of God's indifference. The only fear is that it might be too late.
The images are from Manraidih village, under the Masalia block of Dumka district. The children seen in the video are two girls and a boy. Minuka Hansda is 11 years old. Lilmuni is 9 years old, and the youngest, Sagar, is just 6. These children haven't even been born a decade, and life has written hardships in their destiny. If they get hurt, there's no one to comfort them. If they cry, there's no one to console them. No one to ask if they're hungry. No one to ask if they need anything. Minuka, Lalmuni, and Sagar. Their mornings and evenings are like those of other children. There's no one in their lives to wake them up with a pat on the head in the morning, no one to bring them sweets in the evening. Sorrow, joy, smiles, and tears. Fate has forced its course on these children before they even understand themselves.
The mother passed away four years ago. Villagers said she died trying to bring her fourth child into this world. The child is gone. These innocent children don't remember their mother's face or name. It was their father who took care of them. Father Sunil Hansda was a migrant worker. He returned from West Bengal a week ago and was diagnosed with illness. The children didn't fully understand their father's condition.
The Fourth Pillar About :
द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.
हमारे अन्य ठिकाने
Website : https://thefourthpillar.live/
Facebook Link : / thefourthpillartfp
Instagram Link : / thefourthpillarnews
Twitter Link : / fourthpillartrf
#jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate #JharkhandPolice #HemantSoren #SocialJustice #IndiaNeedsHumanity #OrphanChildren #DumkaNews #EmotionalStory #Humanity #ChildWelfare
Информация по комментариям в разработке