Until the Last Man |आख़िरी व्यक्ति तक
Reaching every soul with the Gospel in these last days. (Matthew 24:14)
This Hindi teaching is inspired by Pastor Chris Oyakhilome.Dsc.Dsc.DD
इन अंतिम दिनों में हर आत्मा तक सुसमाचार पहुँचाने का प्रयास।
यह संदेश पास्टर क्रिस की शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी प्रस्तुति है।
Rhapsody Of Realities (in Hindi)
वास्तविकता संग्रह (हिंदी में)
Friday, 6th Feb, 2026
शैतानी योजनाओं को निराश करें | Frustrate Satanic Agendas
"हे बालको, तुम परमेश्वर से हो, और उन पर जय पाई है, क्योंकि जो तुम में है, वह उस से जो संसार में है, बड़ा है" (१ यूहन्ना ४:४)।
यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने दैवीय अधिकार का निरंतर प्रयोग करते रहें, ताकि अपने संसार में शैतानी गतिविधियों को निष्फल करें और उनकी योजनाओं को उनके ठहराए गए समय तक रोके रखें। २ थिस्सलुनीकियों २:७ कहता है, “क्योंकि अधर्म का भेद अब भी कार्य कर रहा है; केवल वह जो अभी रोकने वाला है, तब तक रोके रहेगा, जब तक वह बीच में से हटा न लिया जाए।” यहाँ “जो अभी रोकने वाला है” वह हम हैं, कलीसिया।
आज संसार में बुराई के विरुद्ध हम ही रोकने वाली शक्ति हैं। हम कारण हैं कि शैतान इस संसार पर शासन नहीं कर सकता है जब तक कलीसिया का उठा लिए जाना ना हो।शैतान यह जानता है; याद करें जब प्रभु यीशु यरूशलेम और यहूदिया में सेवा कर रहे थे, दुष्टात्माएँ उनसे चिल्लाकर कहने लगीं, “क्या आप समय से पहले हमें नाश करने आए हैं?” (मत्ती ८:२९)।
उन्होंने समय के विषय में वैधानिक आधार पर उसे चुनौती दी। वे जानते थे कि उनका विनाश निश्चित है लेकिन अभी तक उचित नहीं था। वे समयों और कालों को समझते थे, और दैवीय वैधानिकता को पहचानते थे। उसी प्रकार, हम इस वर्तमान युग में कलीसिया की वैधानिक अधिकार को समझते हैं। यह वर्तमान व्यवस्था कलीसिया का युग है, मसीह की देह। हम मसीह विरोधी के शासन के साथ समवर्ती रूप से नहीं चलते हैं।
हालाँकि मसीह विरोधी का आत्मा पहले से ही संसार में है, फिर भी वह कलीसिया पर प्रभुत्व नहीं जमा या उस पर हावी नहीं हो सकता। वचन घोषित करता है, “हे बालको, आप परमेश्वर से हैं, और उन पर जय पाई है…” (१ यूहन्ना ४:४)। इसका अर्थ है कि कलीसिया ने मसीह विरोधी आत्मा और सभी शैतानी शक्तियों तथा उनके साधनों पर जय प्राप्त की है, क़ाबू पा लिया है, और उन्हें वश में कर लिया है।
इसलिए, जब आप आदेश जारी करते हैं और दुष्ट व्यवस्थाओं तथा शैतानी योजनाओं पर रोक लगाते हैं, तो इसे दैवीय वैधानिकता के आधार पर करें। यह परमेश्वर के अनन्त वचन के पूर्णतः अनुरूप है, और उनका वचन तोड़ा नहीं जा सकता। जब आप वचन और दैवीय अधिकार से कार्य करते हैं तब कोई भी दुष्टात्मा विरोध नहीं कर सकती। हर दिन इस सत्य के साथ राज्य करें, शासन करें और जय पाते रहें। मसीह में अपने दैवीय अधिकार का प्रयोग करके उन्हें रोकें।
प्रार्थना
प्यारे पिता, मुझे आपके वचन की समझ देने के लिए और हमारे संसार में दुष्टता को रोकने का अधिकार देने के लिए धन्यवाद। मैं मैं घोषणा करता हूँ कि पवित्र आत्मा की सामर्थ्य से शैतानी योजनाएँ निष्फल हैं, और राष्ट्रों में सत्यनिष्ठा, शांति और सत्य का राज्य है। अंधकार का प्रभाव टूट गया है, और यीशु मसीह की कलीसिया निरंतर जयवंत रहती है, यीशु के नाम में। आमीन।
📚 FURTHER STUDY
2 Thessalonians 2:6-7 NKJV; Matthew 8:29; 1 John 4:3-4 AMPC
☝🏻 1-YEAR BIBLE READING PLAN
Matthew 25:31-46; Exodus 31
✌🏻 2-YEAR BIBLE READING PLAN
Acts 15:32-41; Psalm 1-2
This is an independent and non-official channel.
All rights belong to LoveWorld Inc. / Christ Embassy.
Информация по комментариям в разработке