Logo video2dn
  • Сохранить видео с ютуба
  • Категории
    • Музыка
    • Кино и Анимация
    • Автомобили
    • Животные
    • Спорт
    • Путешествия
    • Игры
    • Люди и Блоги
    • Юмор
    • Развлечения
    • Новости и Политика
    • Howto и Стиль
    • Diy своими руками
    • Образование
    • Наука и Технологии
    • Некоммерческие Организации
  • О сайте

Скачать или смотреть !! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता 2025

  • Deepti video
  • 2025-09-20
  • 1496
!! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता  2025
  • ok logo

Скачать !! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता 2025 бесплатно в качестве 4к (2к / 1080p)

У нас вы можете скачать бесплатно !! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता 2025 или посмотреть видео с ютуба в максимальном доступном качестве.

Для скачивания выберите вариант из формы ниже:

  • Информация по загрузке:

Cкачать музыку !! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता 2025 бесплатно в формате MP3:

Если иконки загрузки не отобразились, ПОЖАЛУЙСТА, НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если у вас возникли трудности с загрузкой, пожалуйста, свяжитесь с нами по контактам, указанным в нижней части страницы.
Спасибо за использование сервиса video2dn.com

Описание к видео !! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता 2025

!! श्री रामलीला महोत्सव !! नारद मोह भंग लीला !! छाता 2025 #deeptivideo

नारद श्राप दीन्ह एक बारा। कलप एक तेहि लगि अवतारा॥
गिरिजा चकित भईं सुनि बानी। नारद बिष्नुभगत पुनि ग्यानी॥3॥
भावार्थ:-एक बार नारदजी ने शाप दिया, अतः एक कल्प में उसके लिए अवतार हुआ। यह बात सुनकर पार्वतीजी बड़ी चकित हुईं (और बोलीं कि) नारदजी तो विष्णु भक्त और ज्ञानी हैं॥3॥
कारन कवन श्राप मुनि दीन्हा। का अपराध रमापति कीन्हा॥
यह प्रसंग मोहि कहहु पुरारी। मुनि मन मोह आचरज भारी॥4॥
भावार्थ:-मुनि ने भगवान को शाप किस कारण से दिया। लक्ष्मीपति भगवान ने उनका क्या अपराध किया था? हे पुरारि (शंकरजी)! यह कथा मुझसे कहिए। मुनि नारद के मन में मोह होना बड़े आश्चर्य की बात है॥4॥
दोहा :
बोले बिहसि महेस तब ग्यानी मूढ़ न कोइ।
जेहि जस रघुपति करहिं जब सो तस तेहि छन होइ॥124 क॥
भावार्थ:-तब महादेवजी ने हँसकर कहा- न कोई ज्ञानी है न मूर्ख। श्री रघुनाथजी जब जिसको जैसा करते हैं, वह उसी क्षण वैसा ही हो जाता है॥124 (क)॥
सोरठा :
कहउँ राम गुन गाथ भरद्वाज सादर सुनहु।
भव भंजन रघुनाथ भजु तुलसी तजि मान मद॥124 ख॥
भावार्थ:-(याज्ञवल्क्यजी कहते हैं-) हे भरद्वाज! मैं श्री रामचन्द्रजी के गुणों की कथा कहता हूँ, तुम आदर से सुनो। तुलसीदासजी कहते हैं- मान और मद को छोड़कर आवागमन का नाश करने वाले रघुनाथजी को भजो॥124 (ख)॥
चौपाई :
*हिमगिरि गुहा एक अति पावनि। बह समीप सुरसरी सुहावनि॥
आश्रम परम पुनीत सुहावा। देखि देवरिषि मन अति भावा॥1॥
भावार्थ:-हिमालय पर्वत में एक बड़ी पवित्र गुफा थी। उसके समीप ही सुंदर गंगाजी बहती थीं। वह परम पवित्र सुंदर आश्रम देखने पर नारदजी के मन को बहुत ही सुहावना लगा॥1॥
निरखि सैल सरि बिपिन बिभागा। भयउ रमापति पद अनुरागा॥
सुमिरत हरिहि श्राप गति बाधी। सहज बिमल मन लागि समाधी॥2॥
भावार्थ:-पर्वत, नदी और वन के (सुंदर) विभागों को देखकर नादरजी का लक्ष्मीकांत भगवान के चरणों में प्रेम हो गया। भगवान का स्मरण करते ही उन (नारद मुनि) के शाप की (जो शाप उन्हें दक्ष प्रजापति ने दिया था और जिसके कारण वे एक स्थान पर नहीं ठहर सकते थे) गति रुक गई और मन के स्वाभाविक ही निर्मल होने से उनकी समाधि लग गई॥2॥
मुनि गति देखि सुरेस डेराना। कामहि बोलि कीन्ह सनमाना॥
सहित सहाय जाहु मम हेतू। चलेउ हरषि हियँ जलचरकेतू॥3॥
भावार्थ:-नारद मुनि की (यह तपोमयी) स्थिति देखकर देवराज इंद्र डर गया। उसने कामदेव को बुलाकर उसका आदर-सत्कार किया (और कहा कि) मेरे (हित के) लिए तुम अपने सहायकों सहित (नारद की समाधि भंग करने को) जाओ। (यह सुनकर) मीनध्वज कामदेव मन में प्रसन्न होकर चला॥3॥
सुनासीर मन महुँ असि त्रासा। चहत देवरिषि मम पुर बासा॥
जे कामी लोलुप जग माहीं। कुटिल काक इव सबहि डेराहीं॥4॥
भावार्थ:-इन्द्र के मन में यह डर हुआ कि देवर्षि नारद मेरी पुरी (अमरावती) का निवास (राज्य) चाहते हैं। जगत में जो कामी और लोभी होते हैं, वे कुटिल कौए की तरह सबसे डरते हैं॥4॥
दोहा :
सूख हाड़ लै भाग सठ स्वान निरखि मृगराज।
छीनि लेइ जनि जान जड़ तिमि सुरपतिहि न लाज॥125॥
भावार्थ:-जैसे मूर्ख कुत्ता सिंह को देखकर सूखी हड्डी लेकर भागे और वह मूर्ख यह समझे कि कहीं उस हड्डी को सिंह छीन न ले, वैसे ही इन्द्र को (नारदजी मेरा राज्य छीन लेंगे, ऐसा सोचते) लाज नहीं आई॥125॥
चौपाई :
तेहि आश्रमहिं मदन जब गयऊ। निज मायाँ बसंत निरमयऊ॥
कुसुमित बिबिध बिटप बहुरंगा। कूजहिं कोकिल गुंजहिं भृंगा॥1॥
भावार्थ:-जब कामदेव उस आश्रम में गया, तब उसने अपनी माया से वहाँ वसन्त ऋतु को उत्पन्न किया। तरह-तरह के वृक्षों पर रंग-बिरंगे फूल खिल गए, उन पर कोयलें कूकने लगीं और भौंरे गुंजार करने लगे॥1॥
चली सुहावनि त्रिबिध बयारी। काम कृसानु बढ़ावनिहारी॥
रंभादिक सुर नारि नबीना। सकल असमसर कला प्रबीना॥2॥
भावार्थ:-कामाग्नि को भड़काने वाली तीन प्रकार की (शीतल, मंद और सुगंध) सुहावनी हवा चलने लगी। रम्भा आदि नवयुवती देवांगनाएँ, जो सब की सब कामकला में निपुण थीं,॥2॥
करहिं गान बहु तान तरंगा। बहुबिधि क्रीड़हिं पानि पतंगा॥
देखि सहाय मदन हरषाना। कीन्हेसि पुनि प्रपंच बिधि नाना॥3॥
भावार्थ:-वे बहुत प्रकार की तानों की तरंग के साथ गाने लगीं और हाथ में गेंद लेकर नाना प्रकार के खेल खेलने लगीं। कामदेव अपने इन सहायकों को देखकर बहुत प्रसन्न हुआ और फिर उसने नाना प्रकार के मायाजाल किए॥3॥
काम कला कछु मुनिहि न ब्यापी। निज भयँ डरेउ मनोभव पापी॥
सीम कि चाँपि सकइ कोउ तासू। बड़ रखवार रमापति जासू॥4॥
भावार्थ:-परन्तु कामदेव की कोई भी कला मुनि पर असर न कर सकी। तब तो पापी कामदेव अपने ही (नाश के) भय से डर गया। लक्ष्मीपति भगवान जिसके बड़े रक्षक हों, भला, उसकी सीमा (मर्यादा) को कोई दबा सकता है? ॥4॥
दोहा :
सहित सहाय सभीत अति मानि हारि मन मैन।
गहेसि जाइ मुनि चरन तब कहि सुठि आरत बैन॥126॥
भावार्थ:-तब अपने सहायकों समेत कामदेव ने बहुत डरकर और अपने मन में हार मानकर बहुत ही आर्त (दीन) वचन कहते हुए मुनि के चरणों को जा पकड़ा॥126॥
चौपाई :
भयउ न नारद मन कछु रोषा। कहि प्रिय बचन काम परितोषा॥
नाइ चरन सिरु आयसु पाई। गयउ मदन तब सहित सहाई॥1॥
भावार्थ:-नारदजी के मन में कुछ भी क्रोध न आया। उन्होंने प्रिय वचन कहकर कामदेव का समाधान किया। तब मुनि के चरणों में सिर नवाकर और उनकी आज्ञा पाकर कामदेव अपने सहायकों सहित लौट गया॥1॥
दोहा :
मुनि सुसीलता आपनि करनी। सुरपति सभाँ जाइ सब बरनी॥
सुनि सब कें मन अचरजु आवा। मुनिहि प्रसंसि हरिहि सिरु नावा॥2॥
भावार्थ:-देवराज इन्द्र की सभा में जाकर उसने मुनि की सुशीलता और अपनी करतूत सब कही, जिसे सुनकर सबके मन में आश्चर्य हुआ और उन्होंने मुनि की बड़ाई करके श्री हरि को सिर नवाया॥2॥

shri ramleela mahotsav, shri ramleela, ramleela 2025, ramleela mela 2025,

Комментарии

Информация по комментариям в разработке

Похожие видео

  • Ayodhya Ki Ram Leela from Ayodhya
    Ayodhya Ki Ram Leela from Ayodhya
    3 года назад
  • लक्ष्मण परशुराम संवाद- चंदवारा | जब लक्ष्मण जी की तोतली बोली ने परशुराम जी के क्रोध को किया शांत ।
    लक्ष्मण परशुराम संवाद- चंदवारा | जब लक्ष्मण जी की तोतली बोली ने परशुराम जी के क्रोध को किया शांत ।
    1 год назад
  • 💐🙏🏻जो भजन वृंदावन जाकर वैष्णव भक्ति भगवान करते हैं वह यह कथा आवश्यक है उपाध्याय इंद्रेश जी महाराज
    💐🙏🏻जो भजन वृंदावन जाकर वैष्णव भक्ति भगवान करते हैं वह यह कथा आवश्यक है उपाध्याय इंद्रेश जी महाराज
    2 часа назад
  • ⚡️СРОЧНО! В ГОСДУМЕ ПРИЗВАЛИ К НОВОЙ ПЕНСИОННОЙ РЕФОРМЕ!
    ⚡️СРОЧНО! В ГОСДУМЕ ПРИЗВАЛИ К НОВОЙ ПЕНСИОННОЙ РЕФОРМЕ!
    5 часов назад
  • План Трампа провалился? Иран наносит удары по всему региону - Крапивник и Санчес
    План Трампа провалился? Иран наносит удары по всему региону - Крапивник и Санчес
    3 часа назад
  • Липсиц. Срочно гасите кредиты! Рубль 120. Крах банков. Перебои с едой. Массовые увольнения в Москве
    Липсиц. Срочно гасите кредиты! Рубль 120. Крах банков. Перебои с едой. Массовые увольнения в Москве
    2 часа назад
  • Live Day-4 रामलीला महोत्सव  20 फरवरी  से 28 फरवरी 2026 तक स्थान बनगाँव, रजौन , बाँका !
    Live Day-4 रामलीला महोत्सव 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक स्थान बनगाँव, रजौन , बाँका !
    Трансляция закончилась 9 дней назад
  • रामायण कथा - सीता स्वयंवर। शिव धनुष। श्री राम परशुराम संवाद। Sita Swayamvar - Sri Ram & Parshuram Ji
    रामायण कथा - सीता स्वयंवर। शिव धनुष। श्री राम परशुराम संवाद। Sita Swayamvar - Sri Ram & Parshuram Ji
    5 лет назад
  • आखिर क्यों परशुराम ने अपनी ही माँ का सर किया धड़ से अलग I Bhakti Bioscope I
    आखिर क्यों परशुराम ने अपनी ही माँ का सर किया धड़ से अलग I Bhakti Bioscope I
    6 месяцев назад
  • ⚡️НОВАЯ МОБИЛИЗАЦИЯ, ИРАН, КРИЗИС, МАХ И ПРОТЕСТЫ. Дмитрий Демушкин
    ⚡️НОВАЯ МОБИЛИЗАЦИЯ, ИРАН, КРИЗИС, МАХ И ПРОТЕСТЫ. Дмитрий Демушкин
    7 часов назад
  • सिरसा की रामलीला  shri Vishnu kalab ताड़के सीन
    सिरसा की रामलीला shri Vishnu kalab ताड़के सीन
    3 года назад
  • रामलीला महोत्सव 2022 (परसुराम -लक्ष्मण संवाद-3)
    रामलीला महोत्सव 2022 (परसुराम -लक्ष्मण संवाद-3)
    3 года назад
  • 🔥Вечерний выпуск новостей 05.03.26
    🔥Вечерний выпуск новостей 05.03.26
    1 час назад
  • महिषासुर वध संपूर्ण कथा | माँ शेरवाली ने कैसे किया महिषासुर का वध | महिषासुर मर्दिनी
    महिषासुर वध संपूर्ण कथा | माँ शेरवाली ने कैसे किया महिषासुर का वध | महिषासुर मर्दिनी
    5 лет назад
  • Best Tadka Vadh - Paschim vihar ramlila committee 2018
    Best Tadka Vadh - Paschim vihar ramlila committee 2018
    7 лет назад
  • लक्ष्मण ने परशुराम को दिखाया अपना शेषनाग विराट रूप || Shrimad Ramayan | Full Episode ||
    लक्ष्मण ने परशुराम को दिखाया अपना शेषनाग विराट रूप || Shrimad Ramayan | Full Episode ||
    5 месяцев назад
  • Live Day-1 रासलीला  महोत्सव  20 फरवरी  से 28 फरवरी 2026 तक स्थान बनगाँव, रजौन , बाँका !
    Live Day-1 रासलीला महोत्सव 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक स्थान बनगाँव, रजौन , बाँका !
    Трансляция закончилась 12 дней назад
  • БАРАНЕЦ: Иран огрызается! Огрызается сильно! / Ближний Восток: как дальше?
    БАРАНЕЦ: Иран огрызается! Огрызается сильно! / Ближний Восток: как дальше?
    7 часов назад
  • Day - 06 Punjabi Bagh Ramlila || Ravan Entry
    Day - 06 Punjabi Bagh Ramlila || Ravan Entry
    1 год назад
  • जय महापुरुष बाबा रामलीला समिति लक्ष्मण मेघनाथ का युद्ध 9455160688/8484087245
    जय महापुरुष बाबा रामलीला समिति लक्ष्मण मेघनाथ का युद्ध 9455160688/8484087245
    2 года назад
  • О нас
  • Контакты
  • Отказ от ответственности - Disclaimer
  • Условия использования сайта - TOS
  • Политика конфиденциальности

video2dn Copyright © 2023 - 2025

Контакты для правообладателей video2contact@gmail.com